ePaper

छठे चरण में 4 जिलों की 43 सीटों पर मतदान 22 अप्रैल को, गलसी में सिर्फ 4, रायगंज व जगदल में 12-12 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

Updated at : 20 Apr 2021 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
छठे चरण में 4 जिलों की 43 सीटों पर मतदान 22 अप्रैल को, गलसी में सिर्फ 4, रायगंज व जगदल में 12-12 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

बंगाल चुनाव 2021 के छठे चरण में कुल 306 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 27 महिलाएं हैं. किसी एक विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 4 और अधिकतम 12 उम्मीदवार इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं. सबसे कम 4 उम्मीदवार पूर्वी बर्दवान जिला की गलसी (एससी) सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो अधिकतम 12 उम्मीदवार उत्तर दिनाजपुर की रायगंज और उत्तर 24 परगना की जगदल सीट पर.

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल चुनाव 2021 के छठे चरण में कुल 306 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 27 महिलाएं हैं. किसी एक विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 4 और अधिकतम 12 उम्मीदवार इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं. सबसे कम 4 उम्मीदवार पूर्वी बर्दवान जिला की गलसी (एससी) सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो अधिकतम 12 उम्मीदवार उत्तर दिनाजपुर की रायगंज और उत्तर 24 परगना की जगदल सीट पर.

उत्तर दिनाजपुर के करनदिघी विधानसभा सीट पर 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शामिल हैं. कांग्रेस-लेफ्ट-आइएसएफ के गठबंधन संयुक्त मोर्चा की ओर से फॉरवर्ड ब्लॉक ने अपना उम्मीदवार उतारा है. पंजीकृत गैर-मान्यताप्राप्त दलों के 3 उम्मीदवार यहां अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, तो 4 निर्दलीय भी मैदान में हैं.

उत्तर दिनाजपुर के ही कालियागंज (एससी) विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें 5 निर्दलीय और 2 पंजीकृत गैर-मान्यताप्राप्त दल के उम्मीदवार हैं. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने भी यहां से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इस जिले की 5 सीट पर बसपा ने अपने उम्मीदवार नहीं दिये हैं. संख्या के लिहाज से देखें, तो उत्तर 24 परगना जिला में सबसे ज्यादा 126 लोग विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

Also Read: Bengal Election 2021: छठे चरण में 43 में से 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

उत्तर दिनाजपुर में 72, नदिया में 65 और पूर्वी बर्दवान में 43 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. यदि औसत निकालेंगे, तो पायेंगे कि उत्तर दिनाजपुर में सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवार प्रति सीट पर हैं. पूर्वी बर्दवान जिला में प्रति सीट 5 उम्मीदवार का हिसाब आता है. नदिया और उत्तर 24 परगना में औसतन प्रति सीट पर 7-7 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola