ePaper

सीवान में युवक पेट में बांधकर ले जा रहा था शराब, सड़क हादसे में हो गयी मौत

Updated at : 26 Jan 2023 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान में युवक पेट में बांधकर ले जा रहा था शराब, सड़क हादसे में हो गयी मौत

सीवान के गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर सेलौर गांव के समीप बुधवार की सुबह शराब तस्करी में लिप्त युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान असाव थाना क्षेत्र के देहुरा (पतार) गांव के अखिलेश्वर यादव (28) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

सीवान के गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर सेलौर गांव के समीप बुधवार की सुबह शराब तस्करी में लिप्त युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान असाव थाना क्षेत्र के देहुरा (पतार) गांव निवासी राम नारायण यादव के पुत्र अखिलेश्वर यादव (28) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मांगलिक कार्यक्रम में साउंड बजा रहे युवक को इसने ठोकर मार दिया. जिसमें यूपी के डुमरी गांव निवासी मनु राम (45) भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से पीएचसी पहुंचाया. जहां गंभीर हालत में दोनों घायलों का इलाज चल रहा था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई युवक की मौत

सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में अखिलेश्वर यादव की मौत हो गयी. मृतक अखिलेश्वर यादव के पास से पेट में बंधे करीब डेढ़ लीटर से अधिक शराब और बाइक बरामद किया गया है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो थाना क्षेत्र में हो रहे खुलेआम शराब बिक्री के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. वह शराब तस्करी को रोकने में जहां पूरी तरह विफल साबित हुई है. वहीं शराब तस्कर खुलेआम शराब ले जाने में कामयाब हो जा रहे हैं. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

चेक पोस्ट पर पुलिस की आंख में धूल झोंक रहे तस्कर

थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर अबकारी विभाग की लापरवाही के कारण शराब तस्कर शराब ले जाने में सफल हो जा रहे है. चेकपोस्ट पर पूर्व में भी शराब से लदी गाड़ी, शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. परंतु चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान के बाद भी शराब से जुड़े धंधे शराब की खेप पहुंचाने में सफल हो रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola