1 जनवरी 2024 से SIM कार्ड खरीदने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Dec 2023 8:15 AM

विज्ञापन

SIM Rule Changing from 1 January 2024 Jio Airtel BSNL Vodafone Idea - सिम कार्ड खरीदने वालों को बता दें 1 जनवरी से सिम कार्ड खरीदने के नियमों में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं. अब सिम खरीदने से पहले कुछ नये नियमों का पालन करना होगा. आइए जानते हैं कि ये बदलाव क्या हैं और किस तरह से लागू किये जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

SIM Card New Rules from January 1, 2024

नया सिम कार्ड खरीदने के लिए 1 जनवरी 2024 से नये नियमों का पालन करना पड़ेगा. अगले साल से नये सिम कार्ड खरीदने पर डिजिटल KYC कराना होगा. सिम खरीदने के लिए फिलहाल डॉक्यूमेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन कराना होता है. यह प्रॉसेस महंगा और समय लगानेवाला था.

undefined

टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी के बाद से नया सिम कार्ड खरीदने पर कस्टमर को सिर्फ e-KYC कराने की जरूरत होगी.

Also Read: Explainer: eSIM क्या है? आपके फोन में लगे सिम कार्ड से कितना अलग है यह?
undefined

सिम के लिए नये नियम को लागू करने के पीछे सरकार का मकसद सिम कार्ड से जुड़े फ्रॉड को रोकना है. नये नियम लागू होने के बाद पेपर बेस्ड KYC को समाप्त करने के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के होने वाले खर्च में भी कमी आयेगी.

undefined

सरकार ने इस ने इन नियमों को लागू करने की घोषणा अगस्त के महीने में ही कर दी थी. इसे लागू करने में लगातार देरी होती रही. अब नये नियमों के तहत सिम कार्ड वेंडर्स की वेरिफिकेशन करानी भी जरूरी होगी.

Also Read: 5G पर कंप्यूटर जैसा चलने लगेगा मोबाइल, SIM बदलने की जरूरत नहीं
undefined

हाल के दिनों में लोगों के साथ हो रहे साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे लोगों को मेहनत की कमाई गंवानी पड़ रही है. सरकार साइबर फ्रॉड और सिम स्वैपिंग जैसी घटनाओं को रोकना चाहती है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने हाल ही में 70 लाख ऐसे मोबाइल नंबर्स को बंद किया है. इन सबका संबंध साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ट्रांजैक्शन से था.

Also Read: JIO 5G SIM Home Delivery: जियो का 5जी सिम घर मंगाने का ये है आसान तरीका
undefined

नये नियमों के तहत सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए फ्रेंचाइजी, डिस्ट्रीब्यूटर्स और पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) एजेंट्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है. रजिस्ट्रेशन के लिए सभी टेलीकॉम डीलर्स और एजेंट्स को 12 महीनों का समय मिलेगा.

Also Read: SIM खरीदने और पोर्ट करने की प्रक्रिया हुई आसान, इसमें आपका फायदा
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola