ePaper

Siddhanth Kapoor Selfie: ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद सिद्धांत कपूर ने शेयर की सेल्फी, लिखी ये बात

Updated at : 15 Jun 2022 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
Siddhanth Kapoor Selfie: ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद सिद्धांत कपूर ने शेयर की सेल्फी, लिखी ये बात

ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद सिद्धांत कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में एक्टर फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी से सिद्धांत को गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया था.

विज्ञापन

Siddhanth Kapoor Selfie: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को बीते दिनों बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. बाद में मंगलवार को बेल पर रिहा कर दिया गया था. अब जमानत मिलने पर सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की है. फोटो में एक्टर फ्लाइट में बेठे दिखाई दे रहे हैं. उनकी तसवीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

सिद्धांत कपूर ने शेयर की सेल्फी

सिद्धांत कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक सेल्फी शेयर की. तस्वीर में उन्हें एक दोस्त के साथ फ्लाइट में दिखाया गया है. यात्रा के लिए दोनों ने मास्क पहना हुआ था. सिद्धांत ने तसवीर के साथ लाल दिल, हाथ जोड़कर, और एक बुरी नजर वाले इमोजी भी डाली. फोटो में सिद्धांत फैंस को हिंट दे रहे हैं कि वह मुंबई वापस जा रहे हैं.

undefined
बेंगलुरु पुलिस ने सिद्धांत को किया गिरफ्तार

सिद्धांत कपूर को पुलिस ने रविवार को रेव पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था. पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20 ए और 22 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. सिद्धांत कपूर ने पूछताछ के दौरान बताया कि, किसी ने उन्हें शराब और नशीली दवाओं के साथ सिगरेट पिलाई थी. वह ड्रग्स के बारे में नहीं जानता थे. सिद्धांत कपूर ने यह भी कहा, उनके ड्रिंक में ड्रग्स मिला हुआ था और उन्हें इसके बारे में पता नहीं था.

Also Read: Siddhant Kapoor: ड्रग्स मामले में जमानत पर रिहा हुए सिद्धांत कपूर, लेकिन माननी पड़ेगी पुलिस की एक बात सिद्धांत कपूर इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

सिद्धांत कपूर ने ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘अगली’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे हैं. पुलिस ने 2020 में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के दुरुपयोग का खुलासा किया था. उसने तब अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी तथा पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया था. (भाषा इनपुट के साथ)

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola