Shubho Mahalaya 2023 : ‘जागो तुमि जागो’ मां दुर्गा, जानिए महालया का क्या है महत्व और कैसे करें स्तुति

Updated:
विज्ञापन

Shubho Mahalaya 2023 : हिंदी आश्विन महीने की अमावस्या को महालया होता है. इस बार महालया 14 अक्टूबर को है. हर साल महालया अमावस्या के बाद ही नवरात्रि शुरू होती है. महालया की तिथि दुर्गति नाशिनी मां दुर्गा के आगमन की सूचना है. मां दुर्गा की स्तुति मंत्रोच्चार और भक्तिमय संगीत द्वारा की जाती है.

विज्ञापन

Shubho Mahalaya 2023 : ‘जागो तुमि  जागो’ मां दुर्गा को धरती पर बुलाने का आह्वान है. दुर्गा पूजा के पहले महालया की तिथि  दुर्गति नाशिनी देवी दुर्गा के आने की सूचना है. मां दुर्गा की स्तुति मंत्रोच्चार और भक्तिमय संगीत के द्वारा किया जाता है. इस अवसर पर विशेष भक्तिमय बांगला संगीत (श्रीश्रीचंडी का पाठ जिसे आगमनी कहते हैं) के द्वारा  दशप्रहरणधारिणी, महाशक्ति स्वरूपिणी मां दुर्गा की स्तुति  की जाती है. पुरानी पीढ़ी को आज भी याद होगा, इस दिन  प्रात: चार बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर होनेवाली  महालया की प्रस्तुति, जो आज भी जन-जन में लोकप्रिय  है. महालया के दूसरे दिन आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को  नवरात्र व्रत अनुष्ठान प्रांरभ होता है. माता के भक्त घर में जौ बोकर, घट  स्थापित कर श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करते हैं. मां दुर्गा की  पूजा-उपासना से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola