Agra: शिवपाल यादव बोले- I-N-D-I-A को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की, स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान निजी मामला

शिवपाल यादव ने कहा कि 1934 में जातीय जनगणना हुई थी. इसके बाद से अभी तक नहीं हुई. सत्ता पक्ष में बैठी पार्टी को जातीय जनगणना करानी चाहिए. यह लोग जातिगत जनगणना के विरोध में इसलिए हैं, क्योंकि इन्होंने दलितों और पिछड़ों को पूर्ण आरक्षण नहीं दिया है.
Agra News: आगरा के कालिंदी विहार स्थित श्री कृष्णा गार्डन में आयोजित अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ के सम्मेलन में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने संविधान बचाने की लोगों से अपील की. इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस (I-N-D-I-A) के सवाल पर उन्होंने गेंद को कांग्रेस के पाले में डाल दी और कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है. गठबंधन को मजबूत करने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है और उनका यह मौलिक अधिकार भी है. कांग्रेस को इंडिया गठबंधन को बचाना चाहिए. सभी दलों को एक साथ करें और भारतीय जनता पार्टी को हराए. इसके साथ ही शिवपाल यादव ने जातीय जनगणना को लेकर भी कहा कि सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए. जिससे कि सभी दलित, ओबीसी व अन्य वर्गों को आरक्षण का पूर्ण तरीके से लाभ मिल सके. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आगरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि आज 74वां संविधान दिवस मनाया जा रहा है. लेकिन, संविधान के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है. कुछ राजनीतिक पार्टी संविधान विरोधी काम कर रही हैं. संविधान को बचाने की जरूरत है, जो लोग जन विरोधी काम कर रहे हैं उनके खिलाफ हमें जनता को जगाने की जरूरत है.
शिवपाल यादव ने कहा कि 1934 में जातीय जनगणना हुई थी. इसके बाद से अभी तक नहीं हुई. सत्ता पक्ष में बैठी पार्टी को जातीय जनगणना करानी चाहिए. यह लोग जातिगत जनगणना के विरोध में इसलिए हैं, क्योंकि इन्होंने दलितों और पिछड़ों को पूर्ण आरक्षण नहीं दिया है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में हो रहे चुनाव पर उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में अच्छा रिजल्ट आएगा. इंडिया गठबंधन और कांग्रेस अपनी जीत दर्ज कराएगी.
Also Read: Taj Mahal: ताजमहल के दीदार को छुट्टी पर उमड़ी लोगों की भीड़, अव्यवस्था के बीच विदेशी पर्यटक की हालत बिगड़ी
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए जा रहे विवादित बयानों पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह उनका निजी मामला है. हम धर्मनिरपेक्ष लोग हैं. हम राम को मानते हैं, कृष्ण को मानते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान उनका खुद का निजी बयान है. वहीं उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस समय किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, महिलाएं परेशान हैं. उत्तर प्रदेश में लॉ इन आर्डर जैसी कोई भी चीज दिखाई नहीं पड़ रही है. आगरा में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक डॉ. जी एस धर्मेश द्वारा शहीद को दिए गए चेक मामले में उन्होंने कहा कि जो लोग सीमा पर शहीद हो रहे हैं उनके साथ मजाक नहीं करना चाहिए. इस तरह से प्रदर्शनी नहीं लगानी चाहिए. यह बात बिल्कुल सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




