ePaper

शिवपाल यादव पहुंचे थरवाई गांव, पीड़ित परिवार को इंसाफ और बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग की

Updated at : 24 Apr 2022 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
शिवपाल यादव पहुंचे थरवाई गांव, पीड़ित परिवार को इंसाफ और बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग की

शिवपाल यादव ने घटना पर दु:ख जताते हुए मामले में सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना के लिए सरकार को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर दंडित किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के थरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की सामूहिक हत्या पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे. शिवपाल यादव स्वरूप रानी अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों से बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया.

उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिवपाल यादव ने घटना पर दु:ख जताते हुए मामले में सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना के लिए सरकार को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर दंडित किया जाना चाहिए. इसके साथ ही स्वजनों को मुआवजा और मृतक के पुत्र को नौकरी देने को मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी भी मुहैया करानी चाहिए.

गौरतलब है कि थरवाई के खेवराजपुर गांव में हुई इस वीभत्स घटना को लेकर शिवपाल के साथ साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की बात कही. वहीं, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी इस घटना पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

मृतक

राज कुमार (55), कुसुम देवी (53) पत्नी राजकुमार, मनीषा कुमारी (25) पुत्री राजकुमार, सविता (23), मीनाक्षी (2)

खुलासे के लिए गठित की गई पांच टीम

खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को लेकर एसएसपी अजय कुमार ने 7 टीम का गठन किया है. घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और एसटीएफ को भी लगाया गया है. उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि थरवाई थाना अंतर्गत खेवराजपुर गांव में आबादी से कुछ दूरी पर स्थित मकान में पांच लोगों की हत्या कर दी गई है. साथ ही मकान में आग भी लगा दी गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मृतकों की हत्या सिर पर किसी भारी चीज से वार कर की गई है. मृतक राजकुमार के पुत्र राहुल की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola