Shardiya Navratri 2021: इस बार ‘डोली’ पर सावर होकर आएंगी माता रानी, जानें कब से प्रारंभ होगा नवरात्रि का पर्व

Updated:
विज्ञापन

Navratri 2021 Start Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है. साल में चार नवरात्रियों में सबसे अहम दो नवरात्रि होती है. पहला चैत्र और दूसरा शारदीय नवरात्रि. नौ दिनों का ये उत्सव 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से प्रारंभ होगा और 15 अक्टूबर तक चलेगा.

विज्ञापन

Navratri 2021 Start Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है. साल में चार नवरात्रियों में सबसे अहम दो नवरात्रि होती है. पहला चैत्र और दूसरा शारदीय नवरात्रि. नौ दिनों का ये उत्सव 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से प्रारंभ होगा और 15 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की आराधना करते है और दुर्गा देवी के नौ रुपों की अलग-अलग दिन पूजा करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को कलश स्थापना किया जाएगा.

विज्ञापन

इस बार ‘डोली’ पर सवार होकर आएंगी माता रानी

नवरात्रि में माता की सवारी का विशेष महत्व होता है. माता की सवारी नवरात्रि के प्रथम दिन से ज्ञात की जाती है. माता की सवारी के बारे में देवीभाग्वत पुराण में बताया गया है. देवी भाग्वत पुराण के अनुसार, नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को हो तो इसका अर्थ है कि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी.

वहीं, शनिवार और मंगलवार के दिन से नवरात्रि शुरू होगी तो माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं. इसके साथ जब गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का पर्व आरंभ हो तो इसका अर्थ ये है कि माता डोली पर सवार होकर आएंगी. इस बार शरद नवरात्रि का पर्व गुरुवार से आरंभ हो रहा है. इसका अर्थ ये है कि इस बार माता ‘डोली’ पर सवार होकर आएंगी.

Also Read: Kundli yog: राहु शनि और सूर्य की अशुभ दृष्टि के कारण दांपत्य जीवन होता है बेहद कष्टकारी, जाने इसका निवारण
नवरात्रि 2021 Date

  • नवरात्रि प्रारंभ 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार

  • नवरात्रि नवमी तिथि 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार

  • नवरात्रि दशमी तिथि 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार

  • घटस्थापना तिथि 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola