Live Updates

Shani Margi 2023 Live: शनि देव आज हुए कुंभ राशि में मार्गी, कई राशि वालों के जीवन में तबाही का योग

Updated:
विज्ञापन

Shani Margi 2023 Live: कलियुग में दंड देने की असीम क्षमता रखने वाले शनि देव आज वक्री से मार्गी हो गए. शनि देव जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि यानि सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है. ये प्रभाव इतना प्रभावशाली होता है इस बचना हर व्यक्ति को मुश्किल होता है. शनि के मार्गी होने का प्रभाव इतना जबरदस्त है कि 12 घंटे पहले धरती भी कांप गई है, इस पूरे घटना को इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि भूकंप का कारण शनि का मार्गी नहीं हो सकता है.

विज्ञापन

Budh Gochar 2023: इस दिन बुध ग्रह करेंगे गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 6 नवंबर 2023 की शाम 04 बजकर 32 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, इसके बाद बुध का दूसरा गोचर 27 नवंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर धनु राशि में होगा. बुध का गोचर बेहद खास माना जा रहा है.

Shani Margi 2023: आज शनि हुए कुंभ राशि में मार्गी

कर्म फलदाता और न्याय के देवता शनिदेव आज चार नवंबर को मार्गी हो गए. अब शनि ग्रह कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे, जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में बदलाव देखने के मिलेगा. शनि के मार्गी होने के कारण कई राशि वालों के लिए कष्टकारी समय की शुरुआत होगी. वहीं कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ भी मिलेगा. शनि 4 नवंबर 2023 दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री से मार्गी हो गए.

Shani Margi 2023 Live:  शनि दोष के लक्षण

जातक का मस्तिष्क बिना कारण के गर्म होता है.

घर में पैसा टिकता नहीं है.

लंबी बीमारी पकड़ लेती है.

पति-पत्नी में लड़ाई होती है और तलाक हो जाए.

Shani Margi 2023 Live: शनि मार्गी का मेष राशि पर प्रभाव

शनिदेव मेष राशि के लाभ स्थान में मार्गी होंगे, इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके प्रथम स्थान पंचम स्थान और अष्टम भाव पर होगी. शनि के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को उनके जीवन में लाभ प्राप्ति की संभावना दिखाई दे रही है. शनिदेव का मार्गी होना मेष राशि के जातकों को कार्य संबंधी मामलों में भी अच्छी सफलता देने वाला रहेगा.

Shani Margi 2023 Live: शनि मार्गी का वृष राशि पर प्रभाव

शनिदेव वृष राशि के दशम भाव में मार्गी होंगे. शनि की दृष्टि आपके द्वादश भाव, चतुर्थ भाव और सप्तम भाव पर होगी. धन लाभ होने का योग बनेगा. आने वाले समय में आपको कोई मन पसंद नौकरी मिलेगी. राजनीति से जुड़े जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अद्भुत परिणाम देने वाला रहेगा.

Shani Margi 2023 Live: शनि मार्गी का मिथुन राशि पर प्रभाव

शनिदेव मिथुन राशि के नवम भाव में मार्गी होंगे. इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके लाभ स्थान, तृतीय स्थान और छठे स्थान पर होगी. शनिदेव के मार्गी होने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. शनि देव के मार्गी होने से नौकरी बदलने का योग बनेगा. धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola