Sawan Amavasya 2021 : कल है सावन अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sawan Amavasya 2021 : कल सावन मास की अमावस्या है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है. अमावस्या तिथि हर माह में एक बार पड़ती है. हर माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सावन में पड़ने वाली अमावस्या को सावन या श्रावण अमावस्या के नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन

Sawan Amavasya 2021 : कल सावन मास की अमावस्या है. सावन अमावस्या इस साल 8 अगस्त दिन रविवार को पड़ रहा है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है. अमावस्या तिथि हर माह में एक बार पड़ती है. हर माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सावन में पड़ने वाली अमावस्या को सावन या श्रावण अमावस्या के नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. सावन अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है. सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्य के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व…

श्रावण अमावस्या मुहूर्त

  • श्रावण, कृष्ण अमावस्या तिथि प्रारम्भ -07 अगस्त की शाम 07 बजकर 11 मिनट पर

  • श्रावण, कृष्ण अमावस्या तिथि समाप्त – 08 अगस्त की शाम 07 बजकर 19 मिनट

पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.

  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें

  • सूर्य देव को अर्घ्य दें

  • अगर आप उपवास रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें

  • इस दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए

  • पितरों के निमित्त तर्पण और दान करें

  • इस पावन दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें

  • इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है

  • इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना भी करें

श्रावण अमावस्या का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है.

इस पावन तिथि पर पितर संबंधित कार्य करने से पितरों का आर्शीवाद प्राप्त होता है.

इस पावन दिन दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola