Live Updates

Sarkari Naukri-Result 2023: बिहार, झारखंड, यूपी में निकलीं बंपर नियुक्ति, सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Job 2023 Notification, UGC NET Answer Key 2023, UP Board Scrutiny Result 2023 LIVE: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा कई युवाओं को है. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हाल ही में SSC, IISER और Railway में ढेर सारी नौकरियां निकलीं हैं.अगर आप भी सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो बिना देर किये इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन भेजें. देश की हर नौकरी, पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, सेना भर्ती, बैंक भर्ती की जानकारी आपको प्रभात खबर पर मिलती रहेगी.

विज्ञापन

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जूनियर लीगल ऑफिसर के पद पर निकाली भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर लीगल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया आज 10 जुलाई 2023 से शुरू हो गई. आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित की गई है.

UPPSC PCS Main Exam के लिए आवेदन करने के चरण

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.

फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.

फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें.

India Post GDS Result 2023: जीडीएस रिजल्ट घोषित

भारतीय डाक विभाग ने जीडीएस के पदों पर नियुक्ति के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं. देश भर के भर के विभिन्न डाक सर्किल में 12 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है.

TS SSC Supplementary Result 2023 का हुआ एलान

तेलंगाना 10वीं पूरक परीक्षा के नतीजे आधिकारिक साइट bse.telangana.gov.in पर रिलीज किए गए हैं. कैंडिडेट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकते हैं.

बिहार सरकार में नौकरी

बिहार सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है.योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

एएनएम और जीएनएम के पदों पर वैकेंसी

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और संविदा नर्स (जीएनएम) के पद पर भर्ती के लिए 3646 रिक्तियां अधिसूचित की हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जातर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola