RBI Assistant Prelims Result 2023: ऐसे देखें आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट, इस तारीख तक हो सकते हैं घोषित

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2023 11:01 AM

विज्ञापन

RBI Assistant Result 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से 18 नवंबर 2023 और 19 नवंबर 2023 को सहायक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थीं. अब नतीजों का इंतजार है.

विज्ञापन

RBI Assistant Result 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 18 और 19 नवंबर, 2023 को सहायक पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की. जैसा कि पहले देखा गया है, मुख्य दौर के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने वाली परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे.आपको बता दें असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए मेंस एग्जाम 31 दिसंबर, 2023 शेड्यूल्ड है. इसलिए संभावना जताई जा रही है कि प्रीलिम्स के नतीजे दिसंबर के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं.

Also Read: Indian Railway Recruitment 2023: रेलवे में निकली बंपर वैंकेसी, 15 साल से ज्यादा उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन

RBI Assistant Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.

फिर असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.

यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें.

अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

आरबीआई सहायक परिणाम में उल्लिखित विवरण नीचे सूचीबद्ध हैं

उम्मीदवार का नाम

पिता का नाम

वर्ग

प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

कुल प्राप्त अंक

योग्यता स्थिति

Also Read: SAIL Sarkari Vacancy 2023: सेल में नौकरी करने का मिल रहा है सुनहरा मौका, इन पदों के लिए करें आवेदन

RBI Assistant Recruitment 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के बाद जारी होंगे मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

आरबीआई आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद तो वह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होगा. जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे आरबीआई सहायक मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. आरबीआई जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे मुख्य परीक्षा की तारीख के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें.

RBI Assistant Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से आरबीआई में असिस्टेंट के कुल 450 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

बैंक की तैयारी के समय मन में आने वाले सवाल

  • क्या बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कठिन है?

  • बैंकिंग परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताबें कौन सी हैं?

  • क्या बैंकिंग परीक्षा की तैयारी घर पर बिना कोचिंग क्लास के की जा सकती है?

  • क्या बैंक परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा है?

  • क्या 3 महीने में बैंक परीक्षा की तैयारी करना संभव है?

बैंक की तैयारी के लिए लोकप्रिय एप्स

बैंकिंग की तैयारी के लिए सबसे अच्छा ऐप खोज रहे हैं? तो इसके लिए बाजार में उपलब्ध सैकड़ों ऐप्स हैं जिनके साथ आप आसानी से सही सुझावों और रणनीतियों के साथ बैंक परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं . बैंक परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए यहाँ शीर्ष बैंक परीक्षा तैयारी ऐप्स की एक सूची दी गई है

  • ग्रेड अप

  • ऑनलाइन तैयारी

  • अड्डा 247

  • टेस्टबुक

  • वोकब 24

  • ओलिवबोर्ड की मॉक टेस्ट और परीक्षा तैयारी ऐप

  • IBPS बैंक परीक्षा की तैयारी

  • पॉकेट एप्टीट्यूड

  • आईबीपीएस , एसएससी , रेलवे आरआरबी : मॉक टेस्ट और परीक्षा तैयारी ऐप

  • dictionary.com

  • बैंक एग्जाम टुडे- RBI ग्रेड B और NABARD ग्रेड एक तैयारी

  • बैंकिंग- आईबीपीएस, एसबीआई, क्लर्क, पीओ

  • टॉप रैंकर्स

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola