Live Updates

Sarkari Naukri 2023 LIVE: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक की निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं. अगर आप या आपके घर परिवार में कोई शख्स सरकारी नौकरी की तलाश में तैयारी कर रहा है तो फिर टेंशन ना लें. 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए कई वैकेंसी निकली है. नीचे इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए फटाफट अप्लाई कर दें.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत सब-इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2024 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी, 2024 है.

एनटीपीसी में इन पदों के लिए करें आवेदन

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने माइनिंग से संबंधित योग्यता रखनेवाले अभ्यर्थियों से माइनिंग ओवरमैन, मैगजीन इंचार्ज, मेकेनिकल सुपरवाइजर व अन्य पदों की 114 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. आवेदन 31 दिसंबर, 2023 तक कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2023 LIVE: हरियाणा सिविल सेवा में आवेदन करने का मौका

हरियाणा लोक सेवा आयोग एचपीएससी एचसीएस 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है. लेकिन आज 25 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी, जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं – 2023 के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वे जल्द ही आवेदन कर दें. इच्छुक उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2023 LIVE: यूपी पुलिस में 27 दिसंबर से होगी भर्ती

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इसके लिए शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2024 है. आवेदन फीस 400 रुपए निर्धारित की गई है.

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में निकली वैकेंसी

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है.

आईडीबीआई बैंक में आवेदन करने का आज आखिरी मौका

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड 86 विशेषज्ञ अधिकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 25 दिसंबर को समाप्त कर देगा. इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola