ePaper

Sandalwood Drug Scandal : पुलिस की गिरफ्त में कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी, अभी सामने आएंगे कई बड़े चेहरे?

Updated at : 08 Sep 2020 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Sandalwood Drug Scandal : पुलिस की गिरफ्त में कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी, अभी सामने आएंगे कई बड़े चेहरे?

Kannada film actress Sanjjanaa Galrani arrested : हाल ही में सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल का खुलासा हुआ था. ड्रग्स केस में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) को शुक्रवार को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था. अब खबर आ रही है कि पुलिस ने मंगलवार को कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी (Sanjjanaa Galrani) को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के लिए उन्हें अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया है.

विज्ञापन

Kannada film actress Sanjjanaa Galrani arrested : सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में कई नामी लोगों पर आरोप लगे हैं और कई की गिरफ्तारी भी हुई है. ड्रग्स केस में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) की बेंगलुरु में गिरफ्तारी के बाद अब एक और बड़ी अभिनेत्री पर शिकंजा कसा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार को कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी (Sanjjanaa Galrani) को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच के ऑफिस में उनसे पूछताछ की खबरें भी सामने आई है.

सीसीबी की कार्रवाई के बाद गिरफ्तारी

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक संजना गलरानी को मंगलवार की सुबह उनके इंदिरा नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया. सीसीबी के छापे के बाद संजना को गिरफ्त में लिया गया है. उन्हें पूछताछ के लिए सीसीबी कार्यालय ले जाया गया है. शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को ड्रग्स (मादक पदार्थ) मुहैया कराने के आरोप में अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की गिरफ्तारी के बाद संजना को गिरफ्तार किया गया है. अब, ड्रग्स कनेक्शन के हर एंगल की जांच हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CCm8gG3JiJK/
ड्रग सप्लायर से संजना का कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट की सर्च वारंट मिलने के बाद सीसीबी की टीम सुबह 6:30 बजे एक्ट्रेस संजना गलरानी के घर पहुंची और छानबीन शुरू कर दिया था. दरअसल, एक ड्रग सप्लायर के साथ पार्टी करने के बाद एक्ट्रेस का नाम सामने आया था. बड़ी बात यह है कि एक्ट्रेस ने पहले ड्रग मामले को लेकर स्टेटमेंट जारी किया था. इसमें संजना गलरानी ने किसी भी तरह से ड्रग्स लेने से इंकार किया था. हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

Also Read: ड्रग्स मामले में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य समेत 12 लोगों पर केस दर्ज, इनसे करते थे डील

एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी समेत 6 गिरफ्तार

सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक्ट्रेस रागिनी को NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances ) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. रागिनी द्विवेदी को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी. बता दें संजना का जन्म बेंगलुरु में हुआ है. उन्होंने तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ से 2006 में डेब्यू किया. उन्होंने इमरान हाशमी और मल्लिका सहरावत स्टारर मूवी ‘मर्डर’ की कन्नड़ रीमेक ‘गंदा हेंताथी’ में भी काम किया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola