Samsung का न्यू ईयर गिफ्ट! 32MP सेल्फी कैमरा वाला यह धांसू स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता, जानें ऑफर डीटेल्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jan 2024 9:11 AM
Samsung Smartphone Offer - 8GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स, इस फोन को खास बनाते हैं. यह फोन नयी कीमतों के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है. आइए फटाफट जान लेते हैं इस फोन पर दिये जा रहे ऑफर्स के बारे में-
Samsung Mobile Price Drop Offer : सैमसंग ने नये साल के अवसर पर अपना एक 5G स्मार्टफोन सस्ता कर दिया है. इसके साथ ही, इस हैंडसेट पर बैंक ऑफर्स का लाभ भी दिया जा रहा है. 8GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स, इस फोन को खास बनाते हैं. यह फोन नयी कीमतों के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है. आइए फटाफट जान लेते हैं इस फोन पर दिये जा रहे ऑफर्स के बारे में-
सैमसंग का न्यू ईयर गिफ्ट
सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी (Samsung Galaxy A54 5G) स्मार्टफोन को नयी कीमत के साथ आधिकारिक साइट सैमसंग इंडिया (Samsung India) पर लिस्ट किया गया है. दो स्टोरेज वेरिएंट – 8GB+128GB और 8GB+256GB में आनेवाले इस फोन की कीमत क्रमश: 38,999 रुपये और 39,999 रुपये थी. छूट मिलने के बाद इसकी कीमतें कम हो गई हैं. गैलेक्सी ए54 5जी के 128 जीबी वेरिएंट अब 36,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 38,999 रुपये में अब आपका हो सकता है. गैलेक्सी ए54 5जी (Galaxy A54 5G) पर इस हिसाब से देखें तो लगभग 2000 रुपये का अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. इस स्मार्टफोन पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिये जा रहे हैं. इसकी खरीद पर आप बैंक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है.
Also Read: Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G Review: Samsung एक साथ लाया दो 5G फोन; जानें किसमें कितना है दम
Samsung Galaxy A54 5G की खूबियां कैसी हैं?
सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले प्रदान की गई है, जो 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसका रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. यह फोन सैमसंग के ही Exynos 1380 प्रॉसेसर पर संचालित होता है. इसमें 128 जीबी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज प्रदान की जाती है. फोन एंड्रॉयड 13 के साथ One UI 5.1 पर रन करता है. ऑप्टिक्स के तौर पर इसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगा पिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए दिया गया 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इस हैंडसेट को दूसरों से अलग बनाता है. फोन को पावर देने के लिए 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है. फोन में ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट, वाई-फाई और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर दिये गए हैं.
Samsung Galaxy A54 5G Specifications
Display : 6.40 inch
Resolution : 2340×1080
Processor : 2.4 MHz octa-core
RAM : 8GB
Storage : 128GB, 256GB
OS : Android 13
Front Camera : 32MP
Rear Camera : 50MP + 12MP + 5MP
Battery : 5000mAh
Also Read: 70 हजार का यह Samsung स्मार्टफोन मिल रहा 30 हजार में, ऑफर पर टूट पड़े लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










