समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े चली गोलियों, 20 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

समस्तीपुर के मारवाड़ी बाजार में दिनदहाड़े गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. यहां अपराधियों ने 20 राउंड गोलियों चलाईं जिसमें एक युवक को भी गोली लग गई.
समस्तीपुर के नगर थाना स्थित मारवाड़ी बाजार में जमीन विवाद को लेकर अंधाधुन फायरिंग हुई है. इस घटना में एक युवक को गोली भी लग गई. दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने 20 राउंड से भी अधिक गोलियां चलाईं जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घटना के बाद से शहर के व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है.
बताया जा रहा है की हथियार से लैश होकर सभी बदमाश मारवाड़ी बाजार में एक मकान पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे थे. जहां अपराधियों ने 20 राउंड से अधिक गोलियां चलाई उसी क्रम में एक युवक को भी गोली लग गई जिसे स्थानीय लोगों ने सादर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है.
भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसे दिन दहाड़े गोलीबारी होने से प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा होता है. वहीं इस घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. यहां लोग लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोगों का कहना है की पुलिस अगर अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करेगी तो व्यवसायी बाजार बंद का आवाह्न कर सकते हैं.
Also Read: पटना में 15 जून से बंद हो जाएगा पीपा पूल, मानसून के आगमन को देखते हुए लिया गया फैसला
घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. इस मामले में पुलिस सीसीटीवी के फूटेज को भी खंगाल रही है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




