UP Chunav 2022: गोरखपुर में मेट्रो चलाने का वादा सीएम योगी ने पूरा नहीं किया- सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2022 10:38 PM
UP Chunav 2022: अवधेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 5 साल जनता से केवल झूठ बोला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संकल्प पत्र सहित गोरखपुर को मेट्रो देने का वादा भी पूरा नहीं किया, वह केवल जुमलेबाजी ही करते रहे हैं.
UP Vidhan Sabha Chuanv 2022: गोरखपुर में तीन मार्च को छठे चरण में मतदान होना है, जिसको लेकर सभी दलों के प्रत्याशी जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही, अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो के बारे में बता रहे हैं, जिससे उनका वोट बैंक बढ़ सके. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने सोमवार को खजनी विधानसभा में बूथ सेक्टर प्रभारियों और अपने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है.
सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, किसानों को बर्बाद किया और नौजवानों के सपनों को तोड़ा है. अवधेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 5 साल जनता से केवल झूठ बोला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संकल्प पत्र सहित गोरखपुर को मेट्रो देने का वादा भी पूरा नहीं किया, वह केवल जुमलेबाजी ही करते रहे हैं.
Also Read: UP Election 2022: गोरखपुर में जितेंद्र सिंह बोले- यूपी में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है
अवधेश यादव ने कहा कि नौजवान नौकरी चाहता है, जनता महंगाई से निजात चाहती है और किसान अपनी फसलों की कीमत चाहता है. भाजपा के नेता इस पर बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा के लोग महंगाई को मुद्दा बनाते थे. अब भाजपा के नेता महंगाई पर बात ही नहीं करते. उन्होंने कहा कि गोरखपुर बनारस रोड कई वर्षों से बन रहा है और अभी तक वह बन कर तैयार नहीं हो पाया है.
Also Read: गोरखपुर में 7 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम लिए वापस, मैदान में बचे 109 प्रत्याशी
सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि इस बार जनता अपनी समस्याओं का हल चाहती है, वहीं भाजपा इस समय आतंकवाद की बात कर रही है. उन्होंने सपा सरकार द्वारा जारी मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने का काम होगा. सरकारी नौकरियों में भर्ती होगी. सरकार बनने पर बीएड, बीपीएड, टीईटी, शिक्षामित्र सभी की मदद होगी.
अवधेश यादव ने कहा कि 69000 भर्ती वाले शिक्षकों ने बहुत संघर्ष किया है, उन्हें भी न्याय दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर 18 हजार रुपये समाजवादी पेंशन प्रतिवर्ष गरीब वृद्धों, जरूरतमंद महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा. अबकी बार जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी. अब साइकिल की रफ्तार को कोई नहीं रोक सकता.
रिपोर्ट- कुमार प्रदीप, गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










