गोरखपुर में 7 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम लिए वापस, मैदान में बचे 109 प्रत्याशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2022 9:24 PM
गोरखपुर के 9 विधानसभा में नाम वापसी के बाद 109 प्रत्याशी मैदान में शेष रह गये है. आज पर्चा वापसी के बाद प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गये.
Gorakhpur News: सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा चुनाव में गोरखपुर जनपद के 9 विधानसभा में नाम वापसी के बाद 109 प्रत्याशी मैदान में शेष रह गये है. आज सात प्रत्याशियों ने ग्रामीण विधानसभा से विशाल कुमार पुत्र विजय बहादुर यादव, सहजनवा विधानसभा से अंजू सिंह पत्नी सुधीर सिंह, प्रशांत, खजनी विधानसभा से शैलेश कुमार, पिपराइच से सत्यम अग्रवाल, चौरीचौरा से प्रशांत सिंह, चिल्लूपार से आलोक कुमार गुप्ता निर्दल ने नाम वापस लिया.
आज पर्चा वापसी के बाद प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गये. प्रत्याशी 17 फरवरी से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अपने-अपने चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए प्रचार प्रारंभ कर मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगने का कार्य करेंगे. सदर विधानसभा से दो प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह सिलेंडर की मांग पर लॉटरी की ओर से चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया.
आपको बता दें कि यूपी चुनाव का बिगुल बज चुका है. यहां दो चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुका है. जिसमें सभी प्रत्याशियों ने दमखम लगाया. अब 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.
Also Read: चुनाव ट्रेनिंग में अनुपस्थित हुए कर्मचारी तो दर्ज होगा मुकदमा, जिलाधिकारी ने दिया सख्त निर्देश
रिपोर्ट – कुमार प्रदीप, गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










