ePaper

सलमान खान भांजी अयात को गोद में लिए दिखे, पिता सलीम खान के बर्थडे पर एक्टर ने शेयर किया बेहद खास तसवीर

Updated at : 25 Nov 2021 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान भांजी अयात को गोद में लिए दिखे, पिता सलीम खान के बर्थडे पर एक्टर ने शेयर किया बेहद खास तसवीर

सलमान खान ने बहुत ही प्यारी सी एक फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनके परिवार का हर सदस्य दिख रहा हैं. इस फोटो पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता और मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. बर्थडे के दिन देर रात को सलमान ने अपने पिता को स्पेशल तरीके से विश किया. एक्टर ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें पूरा परिवार दिखाई दे रहा है.

सलमान खान ने देर रात अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो फैंस के साथ शेयर की. इस तसवीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डैड.’ ये फोटो बहुत ही प्यारी है. सलमान ग्रीन टी शर्ट और डेनिम जींस में दिख रहे है उनके गोद में उनकी भांजी अयात हैं. इस फोटो में सलीम खान, सलमा खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान, अरबाज खान, अर्पिता खान शर्मा दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CWq492brrI3/

इस फोटो पर फैंस भी कमेंट कर सलीम खान को बधाई दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे सलीम सर. एक यूजर ने लिखा, एक खूबसूरत परिवार की प्यारी पारिवारिक तसवीर. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ही प्यारी फोटो.

Also Read: Vicky Kaushal-Katrina Kaif के रिश्ते पर आयुष्मान खुराना ने लगायी मुहर! VIDEO VIRAL

गौरतलब है कि सलीम खान ने बीते दिन अपना 86वां जन्मदिन मनाया. सलमान अपने पिता के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. अक्सर एक्टर अपनी परिवार के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है. वहीं, फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा और महिमा मकवाना हैं. महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में ये फिल्म बनी हैं.

वहीं, सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे हैं. शो में दर्शकों को भरपूर हंगामा और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलता है. हर हफ्ते शो पर कई बड़े स्टार्स अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए आते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola