ePaper

Salman Khan Video : सलमान खान ने खेत में बोये धान, यूलिया वंतूर भी आईं नजर

Updated at : 21 Jul 2020 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan Video : सलमान खान ने खेत में बोये धान, यूलिया वंतूर भी आईं नजर

Salman Khan rice plantation video : बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लॉकडाउन के दौरान सलमान अपना सारा वक्त अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में गुजार रहे हैं. इनदिनों सलमान अपने फार्महाउस पर खेती में हाथ आजमा रहे हैं.

विज्ञापन

Salman Khan rice plantation video : बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लॉकडाउन के दौरान सलमान अपना सारा वक्त अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में गुजार रहे हैं. इनदिनों सलमान अपने फार्महाउस पर खेती में हाथ आजमा रहे हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में यूलिया वंतूर भी नजर आ रही हैं.

वीडियो में सलमान खान पानी भरे खेत में धान बोते दिख रहे हैं. उनके साथ साथ कुछ और लोग भी खेती करते नजर आ रहे हैं. वह नहर के पानी से अपना हाथ-मुंह धोते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सलमान ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ट्रैक्‍टर चलाते नजर आ आए थे.

https://www.instagram.com/p/CC3xc1zFFXO/

पिछले कई दिनों से सुपरस्‍टार खेती करते हुए अपनी तसवीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. इससे पहले सलमान खान ने भी एक तसवीर साझा की थी जिसमें उनके हाथ पैर कीचड़ से सने नजर आए थे. इंस्‍टाग्राम पर इस तसवीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्‍शन में लिखा था,’ किसानों को सम्‍मान करें.’ दबंग खान की यह तसवीर भी जमकर वायरल हुई थी.

Also Read: Kangana Vs Swara: भड़कीं स्‍वरा भास्‍कर ने कंगना पर कसा तंज, बोलीं- 1947 में आजादी दिलवायी थी…

हाल ही में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बारिश के बाद पनवेल फार्महाउस में टहलते हुए अपने मालिक सलमान का एक वीडियो शेयर किया था. अभिनेता हरियाली से घिरे छोटी नदी के किनारे घूमते हुए नजर आए थे. वीडियो में प्रकृति की दर्शनीय सुंदरता को भी देखा जा सकता है. नदी किनारे एक सिंपल पिंक टीशर्ट और काले ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं. शेरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा था,’ फॉलो द लेजेंड … मेरे मालिक’.

गौरतलब है कि सलमान खान ने बीते दिनों बताया था कि उनका पूरा परिवार इस समय फार्म हाउस पर मौजूद है और उन्होंने एक नियम बना लिया है, जिसके तहत न ही कोई उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है. सलमान खान ने वीडियो में कोरोना वायरस पर बात करते हुए कहा कि जो सावधानी नहीं रखेगा तो उसे कोरोना हो जाएगा. वो व्यक्ति अपने परिवार में कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला देश को संक्रमित करेगा.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola