ePaper

Salman Khan ने कीचड़ से सने हाथ पैर की फोटो की शेयर, फैंस और हेटर्स में छिड़ गई जुबानी जंग

Updated at : 14 Jul 2020 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan ने कीचड़ से सने हाथ पैर की फोटो की शेयर, फैंस और हेटर्स में छिड़ गई जुबानी जंग

salman khan pays respect to all farmers in new post : सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) इनदिनों अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में समय बिता रहे हैं. यहां से लगातार उनकी तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. अब दबंग खान ने खुद अपनी एक तसवीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में सलमान के हाथ पैर कीचड़ में सने नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

salman khan post on farmers : सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) इनदिनों अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में समय बिता रहे हैं. यहां से लगातार उनकी तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. अब दबंग खान ने खुद अपनी एक तसवीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में सलमान के हाथ पैर कीचड़ में सने नजर आ रहे हैं. लेकिन इस तसवीर को लेकर सलमान के फैंस और हेटर्स में जुबानी जंग छिड़ गई है.

इंस्‍टाग्राम पर इस तसवीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्‍शन में लिखा,’ किसानों को सम्‍मान करें.’ सलमान की इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं. कुछ फैंस तारीफ कर रहे हैं वह कुछ इसे उनका दिखावा बता रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CCnprHGFr4e/

लोग कर रहे ट्रोल

एक यूजर ने लिखा,’ आपको क्‍या फर्क पड़ता है किसानों से ?’ एक और यूजर ने लिखा,’ यह सहानुभूति बटोरने का बस एक तरीका है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ शरीर पर मिट्टी लगाने से कोई किसानों की इज्‍जत नहीं होता. लेकिन यह आपको समझ नहीं आएगा.’ एक ने लिखा,’ वाह क्या नोटँकी है जनाब.’ एक ने लिखा,’ आपको भी सम्मान करना चाहिए सलमान खान. किसानों का जीवन बहुत कठिन है. प्रकृति के साथ उनका संबंध पवित्र है. हर किसी के काम का सम्मान होना चाहिए.’

Also Read: सलमान खान के बॉडीगार्ड ने शेयर किया अपने ‘मालिक’ का वीडियो, यूलिया वंतूर भी कर रहीं हैं मानसून इंज्‍वॉय

सलमान के फैंस दे रहे ऐसा जवाब

एक फैन ने लिखा,’ सलमान ही एक ऐसा एक्‍टर है जिसने अपना कमेंट सेक्‍शन ऑफ नहीं किया था. मुझे लगता है कि वास्तविकता हम जो मानते हैं उससे अलग है. हमें इसे एक अलग पहलू से देखने की जरूरत है. परिपक्व और बुद्धिमान जनता को यह निश्चित रूप से मिल जाएगा कि मैं क्या संकेत देने की कोशिश कर रही हूं.’ एक और फैन ने लिखा,’ यहां हेटर्स का आना मना है.’ एक और फैन ने लिखा,’ अब हेटर्स की जलेगी, स्‍वागत नहीं करोगे इनका, आते क्‍यों हो कमेंट करने जब इतनी जलती है तो…’ एक और यूजर ने लिखा,’ हेटर्स भाग भाग शेर आया शेर.’

हाल ही में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बारिश के बाद पनवेल फार्महाउस में टहलते हुए अपने मालिक सलमान का एक वीडियो शेयर किया था. अभिनेता हरियाली से घिरे छोटी नदी के किनारे घूमते हुए नजर आए थे. वीडियो में प्रकृति की दर्शनीय सुंदरता को भी देखा जा सकता है. नदी किनारे एक सिंपल पिंक टीशर्ट और काले ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं. शेरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा था,’ फॉलो द लेजेंड … मेरे मालिक’.

सलमान खान ने बीते दिनों बताया था कि उनका पूरा परिवार इस समय फार्म हाउस पर मौजूद है और उन्होंने एक नियम बना लिया है, जिसके तहत न ही कोई उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है. सलमान खान ने वीडियो में कोरोना वायरस पर बात करते हुए कहा कि जो सावधानी नहीं रखेगा तो उसे कोरोना हो जाएगा. वो व्यक्ति अपने परिवार में कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला देश को संक्रमित करेगा.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola