ePaper

भांजी आयत को गोद में लिए सलमान खान ने बंदरों को खिलाया केला, इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा VIDEO

Updated at : 18 Nov 2021 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
भांजी आयत को गोद में लिए सलमान खान ने बंदरों को खिलाया केला, इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा VIDEO

सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो अपनी भांजी आयत को गोद में लिए दिख रहे हैं. सलमान अयात को लेकर बन्दरों को केला खिला रहे है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Salman Khan video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस समय अपनी फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बीच सलमान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर बंदरों को खाना खिलाते दिख रहे है. साथ ही दबंग खान के साथ उनकी भांजी आयत शर्मा भी नजर आ रही है.

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, बन्दर. वीडियो में एक्टर पहले खुद बन्दर को कुछ खिलाते हैं. उसके बाद वो अपनी भांजी आयत शर्मा को अपनी गोद में लेकर आते है और उन्हें केला खिलाते है. अयात उन्हें देखकर क्लैप खुशी से क्लैप करने लगती है.

https://www.instagram.com/p/CWZoffIoR-M/

वीडियो में अयात एक्टर की गोद में काफी क्यूट दिख रही है. वीडियो कुछ देर पहले ही सलमान खान ने शेयर किया है और इस पर अबतक 1450875 लाइक्स आ चुके है. फैंस इसपर लगातार कमेंट कर रहे है. यूजर्स इसपर वॉव, फायर और हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.

Also Read: रणबीर कपूर- आलिया भट्ट से पहले दूल्हा बनेंगे आदर जैन! गर्लफ्रेंड तारा सुतार‍िया संग इस जगह करेंगे शादी

गौरतलब है कि सलमान खान की भांजी आयत शर्मा उनकी बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की बेटी हैं. सलमान और आयत का जन्मदिन एक ही दिन 27 दिसंबर को आता है. एक्टर आयत के काफी करीब है और उनसे वो बहुत प्यार करते है. इसके अलावा वो अपने भांजे आहिल से भी काफी क्लोज है.

फिल्मों की बात करें तो सलमान कान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ 26 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है. फिल्म में आयुष शर्मा के अपोजिट महिमा मकवाना नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola