ePaper

सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड का कुछ इस तरह से मनाया बर्थडे, Viral हो रहा है Video, फैंस बोले बॉस हो तो . . .

Updated at : 13 Dec 2020 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड का कुछ इस तरह से मनाया बर्थडे, Viral हो रहा है Video, फैंस बोले बॉस हो तो . . .

Salman Khan Bodyguard Birthday Celebration, Salman Khan Viral Video, Salman Khan hosting Bigg Boss 14: सलमान खान अपने स्टाफ से भी काफी दोस्ताना व्यवहार करते हैं. ये साफ नजर आ रहा है उनके बॉडीगार्ड जग्गी के बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो में. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान खान कुछ ऐसा करते हैं कि सभी को हंसी आ जाती है. इस वीडियो पर फैंन कमेंट कर रहे हैं, एक फैंन ने लिखा है बॉस हो तो ऐसा, वहीं एक यूजर ने लिखा सबका एक भाईजान.

विज्ञापन

सलमान खान अपने स्टाफ से भी काफी दोस्ताना व्यवहार करते हैं. ये साफ नजर आ रहा है उनके बॉडीगार्ड जग्गी के बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो में. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान खान कुछ ऐसा करते हैं कि सभी को हंसी आ जाती है. इस वीडियो पर फैंन कमेंट कर रहे हैं, एक फैंन ने लिखा है बॉस हो तो ऐसा, वहीं एक यूजर ने लिखा सबका एक भाईजान.

क्या है वीडियो में

वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान के बॉडागार्ड जग्गी ने केक काट कर एक्टर को खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, सलमान ने केक खाने के लिए मुंह तो खोलते हैं लेकिन, फिर सलमान ने केक खाने से इंकार कर देते हैं. ये देख आसपास खड़े लोग हंसने लगे और फिर जग्गी ने अपने पास खड़े साथी को केक खिलाया.

https://www.instagram.com/p/CIqp-9unWPW/?utm_source=ig_embed

आने वाली फिल्म अंतिम के सेट पर काटा केक

सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन अपनी आने वाली फिल्म अंतिम के सेट है जिसकी इन दिनों वह शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा लीड रोल में हैं. हाल ही में आयुष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सलमान खान का सरदार लुक नजर आया था. वीडियो में वह पगड़ी पहने दिखाई दिए. बता दें इस फिल्म में वह सिख कॉप के रोल में नजर आएंगे.

सलमान ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म की शूटिंग 16 नवंबर को पुणे में शुरू हो गई थी. तब तक केवल आयुष शर्मा ही शूटिंग कर रहे थे. निर्देशक महेश मांजरेकर ने फिल्म की शुरुआत आयुष शर्मा के दृश्यों से की और 20 दिन के शेड्यूल के बाद अब मुंबई फिल्म सिटी में रविवार से सलमान खान ने भी शूटिंग शुरू कर दी.

इस फिल्म में भी पुलिस वाले की भूमिका में दिख चुके हैं सलमान

इससे पहले भी सलमान रवीना टंडन के साथ पत्थर के फूल और शिल्पा शेट्टी के साथ गर्व में पलिसवाले के किरदार में नजर आ चुके हैं. 2009 में प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी वांडेट में भी सलमान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में थे, इस फिल्म से उनके फिल्मी कैरियर को नई उडान मिली और उनका फ्लॉप हो रहा कैरियर फिर से चल पड़ा.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola