सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट, मुंबई में हुई घटना, जानें पूरा मामला
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Dec 2023 3:22 PM
Aayush Sharma Car Accident: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. आयुष की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया. हालांकि कार में आयुष उस समय मौजूद नहीं थे. चलिए आपको पूरी बात बताते है.

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट हो गया. मुंबई में खार जिम खाना के पास एक नशे में धुत कार चालक ने आयुष की कार को टक्कर मार दी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब सलमान खान के जीजा आयुष का ड्राइवर कार लेकर गैस स्टेशन की तरफ जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ. हालांकि उस समय कार में आयुष मौजूद नहीं थे.

आयुष शर्मा के फैंस के लिए गुडन्यूज है कि जब ये हादसा हुआ, तब कार में वो नहीं थे. अबतक इस मामले पर सलमान खान या आयुष किसी का रिएक्शन नहीं आया है.

आयुष शर्मा को आखिरी बार फिल्म अंतिम में सलमान खान के साथ देखा गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा से हुई है. दोनों ने काफी समय तक डेट करने के बाद 18 नवंबर 2014 को शादी कर ली. वे दो बच्चों के माता-पिता हैं

आयुष ने 2018 में फिल्म लवयात्री से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया गया था.

आयुष की अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ है, जो एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म के लिए वो अपनी बॉडी बनाने में काफी मेहनत कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

सलमान खान हाल ही में फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे. फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी भी थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया.

टाइगर 3 मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा समर्थित है. टाइगर 3 वाईआरएफ जासूस ब्रह्मांड का एक हिस्सा है और यह टाइगर जिंदा है, युद्ध और पठान की घटनाओं के बाद आता है.

विष्णु वर्धन की अनाम आगामी फिल्म में सलमान खान दिखाई देंगे और खबर है कि यह फिल्म क्रिसमस 2024 पर रिलीज होगी. सूत्रों के अनुसार फिल्म का निर्माण लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक – करण जौहर द्वारा किया जाएगा.
Also Read: Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










