ePaper

पंचायत चुनाव के लिये आज भी सायोनी घोष नहीं करेंगी प्रचार, जानें क्या है वजह

Updated at : 04 Jul 2023 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिये आज भी सायोनी घोष नहीं करेंगी प्रचार, जानें क्या है वजह

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में सायोनी से इडी की टीम गत शुक्रवार को 11 घंटे पूछताछ कर चुकी है. इडी ने फिर से बुधवार को सायोनी को पूछताछ के लिए तलब किया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां जारी है. वहीं तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष काफी समय से पार्टी के लिये प्रचार नहीं कर रही थी. हालांकि मंगलवार यानि की आज पार्टी ने सायोनी घोष का नाम प्रचार तालिका में शामिल किया था. लेकिन तृणमूल नेता सायोनी घोष ने चुनाव प्रचार करने नहीं गई. मिली जानकारी के अनुसार सायोनी घोष की मां की तबीयत खराब होने की वजह से वह चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं. सुबह सूची में नाम आने के बाद कई लोग यह जानने को उत्सुक थे कि सायोनी प्रचार में शामिल हो रही है या नहीं . गौरतलब है कि सायोनी ने आखिरी बार लगभग एक सप्ताह पहले पूर्व बर्दवान जिले के मोंटेश्वर में प्रचार किया था.

क्या सायोनी कल ईडी कार्यालय जाएंगी

इडी सूत्रों के मुताबिक सायोनी को कुछ दस्तावेजों के संबंध में सवाल पूछने के लिए बुलाया गया है. अब तक यह निश्चित नहीं है कि ‘बदली हुई परिस्थितियों’ में सायोनी दस्तावेज खुद लेकर जाएंगी या अपने वकील के माध्यम से भेजेंगी. गौरतलब है कि अब तक शिक्षक भर्ती घोटाले में सायोनी से इडी की टीम गत शुक्रवार को 11 घंटे पूछताछ कर चुकी है. इडी ने फिर से बुधवार को सायोनी को पूछताछ के लिए तलब किया है. हालांकि सायोनी पहले ही साफ स्पष्ट कर चुकी है कि अगर जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी मुझे 100 बार बुलाती है तो मैं 100 बार जाउंगी. पूछताछ में मै 100 प्रतिशत तक उनकी मदद करूंगी.

Also Read: पंचायत चुनाव के लिये प्रचार नहीं करेंगी सायोनी घोष, तृणमूल की तालिका में नाम नहीं
सायोनी गुरुवार को कर सकती है चुनाव प्रचार

पंचायत चुनाव शनिवार को होना है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को ईडी की पूछताछ समाप्त होने के बाद सायोनी गुरुवार को चुनाव के लिये प्रचार कर सकेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सायोनी को प्रचार अभियान पर भेजकर सत्तारूढ़ दल जनता को एक और संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि पार्टी सायोनी से ईडी की पूछताछ को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है.

Also Read: इडी के बाद अब सीबीआई की नजर में हैं सायोनी घोष, जल्द कर सकती है उनसे पूछताछ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola