New Rules 2024: सिम कार्ड से लेकर जीमेल और यूपीआई तक पर लागू हुए नए नियम, जानें 1 जनवरी से क्या-क्या बदला

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Jan 2024 5:03 PM

विज्ञापन

New Year 2024 New Rules get implemented from January 1st - एक जनवरी से सिर्फ तारीख और साल ही नहीं, आपकी जेब और जिंदगी पर असर डालने वाले कुछ बड़े नियम भी बदले हैं. इसमें आधार, मोबाइल सिम, यूपीआई, बैंक लाॅकर को लेकर नये नियम भी लागू हुए हैं. आइए जानें कि आज से क्या-क्या बदल जाएगा-

विज्ञापन

New Year 2024 New Rules : जनवरी की पहली तारीख से नया साल शुरू हो चुका है. हर कोई अपने-अपने हिसाब से नये साल का स्वागत कर रहा है. इस बीच आपको बता दें कि इस बार एक जनवरी से सिर्फ तारीख और साल ही नहीं, आपकी जेब और जिंदगी पर असर डालने वाले कुछ बड़े नियम भी बदले हैं. इसमें आधार, मोबाइल सिम, यूपीआई, बैंक लाॅकर को लेकर नये नियम भी लागू हुए हैं. आइए जानें कि आज से क्या-क्या बदल जाएगा-

सिम कार्ड के लिए पेपरलेस KYC

1 जनवरी से टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव हो रहा है. अब आपको नये सिम कार्ड खरीदते समय, पेपर-बेस्ड नहीं, पेपरलेस KYC की प्रक्रिया का पालन करना होगा. इसके तहत आपको बायोमेट्रिक विधि के माध्यम से अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन को कंफर्म करना होगा.

Also Read: 1 जनवरी 2024 से SIM खरीदने के नियमों में होगा बदलाव, आपके लिए जानना है जरूरी

बंद होगा इनएक्टिव UPI अकाउंट

एक जनवरी 2024, यानी आज की तारीख यूपीआई यूजर्स के लिए बहुत खास है. NPCI के निर्देशानुसार, 31 दिसंबर तक जो UPI अकाउंट एक साल से अधिक समय से निष्क्रिय हैं, उन्हें बंद कर दिया जाएगा. अगर आपके नाम ऐसी कोई यूपीआई आईडी है, तो इसे तुरंत जांच कर एक्टिव कर लें.

आधार का फ्री अपडेट

भारत में आधार कार्ड हर नागरिक की पहचान है. इसमें उसका नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक जानकारी होती है. 31 दिसंबर 2023 तक आपको अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए समय दिया गया था. अगर आप 1 जनवरी 2024 से आपको भुगतान करना होगा.

Also Read: Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ

जीमेल अकाउंट बंद

गूगल की ओर से ऐसे सभी जीमेल अकाउंट डिलीट किये जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल एक या दो साल से नहीं किया गया है. यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में अगर आपका कोई अकाउंट आपने काफी दिनों से नहीं इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे एक बार एक्टिव कर लें. अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो संभव है कि आपका ऐसा कोई अकाउंट डिलीट हो गया हो.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola