ePaper

Bihar News: जमुई में सड़क हादसा, हाइवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

Updated at : 22 Jun 2022 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: जमुई में सड़क हादसा, हाइवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

बिहार के जमुई में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. लक्ष्मीपुर में नेशनल हाइवे पर एक हाइवा ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया. हाइवा और बाइक की आमने सामने टक्कर होने से दोनों की मौत हुइ है.

विज्ञापन

बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी. जिला के लक्ष्मीपुर में मोटरसाइकिल में हाइवा ने टक्कर मार दिया. इस टक्कर के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक गिर गये और हाइवा का शिकार हो गये. बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी.

घटना एन एच 333 पर गैस एजेंसी के आगे हुई है. दोनों शव क्षत विक्षत हालत में घटनास्थल पर हैं. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. दुर्घटना का शिकार हुए दोनों लोग लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के बंगरडीह गांव के रहने वाले हैं.

बताया जा रहा है दोनों युवक अपने गांव बंगरडीह से लक्ष्मीपुर गये थे. वापस घर लौटने के क्रम में गैस गोदाम के आगे एनएच पर एक हाइवा ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. बाइकसवार युवक सड़क पर गिर गये और उनकी मौत मौके पर ही हो गयी.

Also Read: Bihar Corona Update: पटना में फिर कोरोना विस्फोट, मिले 82 नये मरीज, बिहार में 91 नये पॉजिटिव से हड़कंप

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी तो पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर मौत की खबर सुनकर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन