ePaper

Right To Education: अब बच्चों को महंगे स्कूलों में भी फ्री में पढ़ा सकेंगे, यह है आसान तरीका

Updated at : 08 Apr 2022 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Right To Education: अब बच्चों को महंगे स्कूलों में भी फ्री में पढ़ा सकेंगे, यह है आसान तरीका

Right To Education: आरटीई यानी राइट टू एजुकेशन के तहत साल में मार्च, अप्रैल, मई के 3 चरणों में प्ले ग्रुप से कक्षा एक तक निजी स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन किया जाता है. आवेदन करने के बाद लॉटरी से बच्चे को स्कूल आवंटित किया जाता है.

विज्ञापन

Right to Education: अगर आप अपने बच्चे को शहर के महंगे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं और वह भी फ्री, तो उसके लिए आपको आरटीई (RTE) यानी राइट टू एजुकेशन (Right to Education) के अंदर होने वाले एडमिशन की जानकारी होनी जरूरी है.

आरटीई से होता है महंगे निजी स्कूलों में एडमिशन

आरटीई यानी राइट टू एजुकेशन के तहत साल में मार्च, अप्रैल, मई के 3 चरणों में प्ले ग्रुप से कक्षा एक तक निजी स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन किया जाता है. आवेदन करने के बाद लॉटरी से बच्चे को स्कूल आवंटित किया जाता है. स्कूल में बच्चे को कक्षा 8 तक कोई फीस नहीं देनी होती है. केवल स्कूल का कोर्स और ड्रेस लेनी होती है.

Also Read: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी के पुत्र समेत 2 जमानत पर रिहा, जानें अब तक क्या हुई कार्रवाई
ऐसे करते हैं आवेदन

अपने मोबाइल से, साइबर कैफे से या जन सेवा केंद्र के द्वारा http://rte25.upsdc.gov.in/Index.aspx वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जाता है. आवेदन के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पिता का आय प्रमाण पत्र एक लाख तक का और पिता का पते का प्रमाण पत्र लगाया जाता है. अपने वार्ड के हिसाब से जो स्कूल डिस्प्ले होते हैं, उनमें से प्राथमिकता के आधार पर लॉटरी के माध्यम से बच्चे के एडमिशन के लिए स्कूल आवंटित किया जाता है.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर शुरू हुई गेहूं की खरीद, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
दूसरे चरण के आवेदन शुरू

आरटीई के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए 2 अप्रैल से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 23 अप्रैल तक चलेंगे. इसके बाद 28 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी.

तीसरे चरण के आवेदन दो मई से

तीसरे चरण के आवेदन 2 मई से शुरू होकर 10 जून तक किए जाएंगे. 15 जून को लॉटरी निकाली जाएगी. उसके बाद विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किया जाएगा. पहले चरण के एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा चुकी है.

जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

अलीगढ़ में आरटीई के अंतर्गत एडमिशन के बारे में सरकारी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 7579769761 और 9286998789 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है. बीएसए कार्यालय पर आरटीई के तहत एडमिशन के संबंध में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola