देवोलीना भट्टाचार्जी ने रेणुका शहाणे संग रीक्रिएट किया Lo Chali Mai गाना,दोनों एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2022 12:58 PM
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देवो ने रेणुका शहाणे के साथ मिलकर फिल्म हम आपके हैं कौन के सॉन्ग लो चली मैं को रीक्रिएट किया. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘फर्स्ट सेकेंड चांस’ को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो रेणुका शहाणे के साथ लो चली मैं सॉन्ग पर डांस करती दिखी.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. वीडियो में देवो ने रेणुका शहाणे के साथ मिलकर फिल्म हम आपके हैं कौन के सॉन्ग लो चली मैं को रीक्रिएट किया. फिल्म में इस सॉन्ग में सलमान खान, माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे थी. देवो ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, माई फैन मोमेंट.
https://www.instagram.com/p/CeGgpG1ImAt/
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस पोस्ट के साथ बताया कि रेणुका शहाणे के साथ वो और भी रील्स पोस्ट करेंगी. इस वीडियो में देवो ग्रीन कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है. जबकि रेणुका क्रीम कलर की साड़ी में हसीन लग रही है. इसपर कमेंट करते हुए रेणुका ने लिखा, आप स्वीट हो. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों कितने अच्छे लग रहे है. एक अन्य यूजर ने लिखा, रेणुका मैम आप बेस्ट हो.
Also Read: देवोलीना भट्टाचार्जी ने सर्जरी के बाद शेयर किया ये वीडियो,बेड पर बैठकर एक्ट्रेस ने किए कमाल के डांस मूव्स
गौरतलब है कि देवोलीना भट्टाचार्जी फिल्म ‘फर्स्ट सेकेंड चांस’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखने वाली है. फिल्म में उनके साथ रेणुका शहाणे और अनंत महादेवन है. फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था और इसमें देवो वैदेही नाम का किरदार निभा रही है. लक्ष्मी अय्यर द्वारा निर्देशित फर्स्ट सेकेंड चांस 5 जून को ओटीटी पर रिलीज हो रही है.
https://www.instagram.com/p/Cd-GiRlIwrm/
देवोलीना भट्टाचार्जी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 2 मिलियन लोग फॉलो करते है. एक्ट्रेस ने हाल ही में पूल फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो काफी बोल्ड दिखी थी. पूल में देवो काफी मस्ती करते हुए नजर आई थी. इसपर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स भी आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










