Jio Cheap Plans: जियो के इस प्लान में मिलते हैं अनलिमिटेड बेनिफिट्स, कीमत 400 रुपये से भी कम

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 16 Nov 2023 6:17 PM

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के पास ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. लेकिन, आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कीमत 400 रुपये से कम और इसमें आपको बेनिफिट्स भी काफी जबरदस्त देखने को मिल जाते हैं.

विज्ञापन
undefined

Reliance Jio Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए हर तरह के प्लान्स मौजूद हैं. ग्राहक इनमें से अपने जरूरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी प्लान चुन सकते हैं. आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आपको अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं और इस रिचार्ज प्लान की कीमत भी काफी कम है. तो चलिए Jio के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से जानते हैं.

undefined

रिलायंस जियो का 399 वाला रिचार्ज प्लान: आज हम जियो के जिस रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं उस प्लान की कीमत 399 रुपये है. इस प्लान के साथ आपको कई तरह के कालिंग और डेटा बेनिफिट्स मिल जाते हैं.

undefined

रिलायंस जियो 399 प्लान के फायदे: इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको प्रतिदिन के हिसाब से 3GB हाई स्पीड डेटा का फायदा तो मिलेगा ही इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की भी सुविधा मिल जाएगी. केवल यहीं नहीं इस प्लान के साथ आपको प्रतिदिन के हिसाब से 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलने वाली है.

undefined

कुल 84GB डेटा का फायदा: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि, जियो के इस प्लान में आपको प्रतिदिन के हिसाब से 3GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलने वाला है. इसका मतलब है कि 28 दिनों के लिए आप कुल 84GB हाई स्पीड डेटा का फायदा उठा सकेंगे.

undefined

फ्री में मिलेगा 6GB डेटा: मजेदार बात यह है कि अगर आप इस प्लान से रिचार्ज कराते हैं तो कंपनी की तरफ से 61 रुपये वाला 6GB डेटा बूस्टर वाला प्लान फ्री में दिया जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि अगर आप इस प्लान से रिचार्ज कराते हैं तो आपको कुल 90GB डेटा का फायदा मिलेगा.

undefined

पोस्टपेड प्लान भी है अवेलेबल: आपकी जानकारी के लिए बता दें रिलायंस जियो के पास 399 रुपये में केवल प्रीपेड प्लान ही नहीं बल्कि, पोस्टपेड रिचार्ज प्लान भी अवेलेबल है. इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतदिन 100 एसएमएस और 75GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलता है.

undefined

जियो 399 में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स: ऊपर बताये गए दोनों ही प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिल जाएगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola