RBSE Board Exam 2024: राजस्थान बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं का डेटशीट जारी, यहां से करें चेक

आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी कर दी गई है. कक्षा 10, 12 की समय सारिणी यहां देख सकते हैं. परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगी और 30 मार्च 2024 को समाप्त होगी.
RBSE 10th, 12th Board Exam 2024 Datesheet: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी कर दी है. राजस्थान कक्षा 10, 12 की समय सारिणी उम्मीदवारों के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगी और 30 मार्च 2024 को समाप्त होगी. परीक्षा सुबह 8.30 बजे से रात 11.45 बजे तक आयोजित की जाएगी. आरबीएसई कक्षा 10, या माध्यमिक सीएसडब्ल्यूएन परीक्षा, 7 मार्च से 27 मार्च, 2024 तक एक ही पाली में- सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की जाएगी.
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी और कक्षा 12 सीडब्ल्यूएसएन परीक्षा 1 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी. नियमित परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएगी और सीडब्ल्यूएसएन परीक्षा सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की जाएगी.
-
आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
-
होम पेज पर उपलब्ध बोर्ड परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें
-
एक नया पेज खुलेगा जहां आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट लिंक उपलब्ध होगा
-
डेट शीट प्रदर्शित की जाएगी
-
डेटशीट जांचें और पेज डाउनलोड करें
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
Also Read: CBSE 12th Model Paper: यहां देखें सीबीएसई इंटर के बायोलॉजी का सैंपल पेपर, करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




