ePaper

CWG 2022: रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने जीता गोल्ड मेडल, पूजा गहलोत और पूजा सिहाग को मिला कांस्य

Updated at : 07 Aug 2022 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022: रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने जीता गोल्ड मेडल, पूजा गहलोत और पूजा सिहाग को मिला कांस्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शनिवार का दिन भारत के लिए गोल्डन दिन साबित हुआ. कुश्ती में भारत रात तक तीन गोल्ड मेडल मिल चुके हैं. जबकि गोल्ड के लिए और भी मुकाबले चल रहे हैं. इसके साथ ही भारत ने कुश्ती में ही दो कांस्य पदक भी जीता है. रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने गोल्ड मेडल जीता है.

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया, अनुभवी विनेश फोगाट और नवीन ने अपने अपने फाइनल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में तीन और गोल्ड डाल दिया है. जबकि पूजा गेहलोत और पूजा सिहाग ने कांस्य पदक जीता. दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हराया. इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के सूरज सिंह और पाकिस्तान के असद अली को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था.

विनेश फोगाट को मिली बड़ी सफलता

वहीं, तोक्यो ओलंपिक की नाकामी, अतीत के मानसिक और शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में चंद सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को चित करके 4-0 से जीत दर्ज की. विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की थी. इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा एडेकुरोये से हुआ जिसकी कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया.

Also Read: CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवानों ने किया कमाल, 3 गोल्ड सहित जीते 6 मेडल
मानसिक दबाव से गुजर रही थी विनेश

महिलाओं के 53 किलोवर्ग में चार ही पहलवान थे. फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझ रही विनेश तोक्यो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर हो गयी थी. महिलाओं के 50 किलो वर्ग में पूजा गेहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को कांस्य पदक के मुकाबले में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया. पहले मैच में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराने के बाद कैमरन की रेबेका एंडोलो मुआम्बो पर वाकओवर मिला था. सेमीफाइनल में हालांकि वह कनाडा की मेडिसन बियांका पार्क्स से हार गयी थी.

नवीन का मुकाबला लाजवाब

नवीन ने 74 किलो वर्ग में फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराकर अपना गोल्ड मेडल जीता है. इससे पहले उन्होंने नाइजीरिया के ओग्बोना एमैन्युअल जॉन को तकनीकी श्रेष्ठता पर हराया. इसके बाद सिंगापुर के हांग यू लोउ और इंग्लैड के चार्ली जेम्स बोलिंग को मात दी. अब वह पाकिस्तान के ताहिर मुहम्मद शरीफ को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमा चुके हैं. पुरुषों के 97 किलोवर्ग में दीपक भी कांस्य के लिये पाकिस्तान के तैयब रजा से खेलेंगे.

Also Read: CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूटा, कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ंत

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola