Jharkhand News: RTI कार्यकर्ता ने BDO व PDS डीलर के खिलाफ की शिकायत, राशन घोटाले का लगाया गंभीर आरोप

आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो ने शिकायत में कहा है कि भीमकनाली पंचायत के लाभुकों को डीलर ने अप्रैल माह में अनाज का वितरण ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद नहीं किया. कोरोना काल से अब तक लगभग 8-10 माह का अनाज लाभुकों को नहीं दिया गया है.
Jharkhand News: धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के बड़ापांडेयडीह निवासी आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो ने बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति एवं पीडीएस डीलर विनोद कुमार साव के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने गरीबों को मिलने वाले सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए बाघमारा थाना में शिकायत की है. इसमें इन्होंने करीब 42 लाख रुपये के राशन का घोटाला करने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता ने कहा कि इसकी शिकायत बीडीओ से भी की गयी थी, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. दोनों की मिलीभगत ये राशन घोटाला किया गया है. शिकायत के बाद बाघमारा पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है.
आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाया गंभीर आरोप
आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो ने ऑनलाइन शिकायत में कहा है कि भीमकनाली पंचायत के लाभुकों को डीलर ने अप्रैल माह में अनाज का वितरण ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद नहीं किया. कोरोना काल से अब तक लगभग 8-10 माह का अनाज लाभुकों को नहीं दिया गया है. बीडीओ के पास शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. बीडीओ और डीलर की मिलीभगत से 1.20 लाख किलो अनाज का घोटाला किया गया है. जिसका बाजार मूल्य लगभग 42 लाख रुपये है.
Also Read: अनगड़ा माइनिंग लीज आवंटन मामला : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में दायर की रिट याचिका
पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना प्रभारी सुबेदार कुमार यादव ने कहा कि उन्हें आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो द्वारा दर्ज करायी गयी ऑनलाइन शिकायत मिली है. इस मामले की जांच की जा रही है. इधर, आरोपी बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति का कहना है कि शिकायतकर्ता की उपस्थिति में मामले की जांच की गयी थी. जांच प्रतिवेदन वरीय अधिकारी को समर्पित कर दिया गया है.
रिपोर्ट : शंकर प्रसाद साव, बाघमारा, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




