ePaper

Cirkus Teaser: इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, इस वीडियो में दिखी पूरे कास्ट की झलक

Updated at : 28 Nov 2022 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Cirkus Teaser: इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, इस वीडियो में दिखी पूरे कास्ट की झलक

Cirkus Teaser: रणवीर सिंह ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी दुनिया में आपका स्वागत है.' सारे किरदार सर्कस की दुनिया के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान खुलासा किया जाता है कि सर्कस का टीजर अगले महीने यानी 2 दिसंबर को रिलीज होनेवाला है.

विज्ञापन

रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ के साथ पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार है. रणवीर सिंह के अलावा उनकी गोलमाल फ्रैंचाइज़ी के कई लोकप्रिय चेहरे इस फिल्म में दर्शकों को गुदगुदाने वाले है. निर्माताओं ने पहले ही फिल्म के कई पोस्टर जारी कर दिए हैं जिससे देखकर फैंस क्रेजी हो गये हैं. अब सर्कस का नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें वो ट्रेलर की डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में फिल्म के सारे किरदार नजर आ रहे हैं.

2 दिसंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

रणवीर सिंह ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारी दुनिया में आपका स्वागत है.’ सारे किरदार सर्कस की दुनिया के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान खुलासा किया जाता है कि सर्कस का टीजर अगले महीने यानी 2 दिसंबर को रिलीज होनेवाला है. बताया जा रहा है यह सबसे लंबा ट्रेलर होनेवाला है. एक यूजर ने लिखा, मैं इसके लिए बहुत एक्साइटिड हूं. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होनेवाला है. एक और यूजर ने लिखा, जल्दी बोल कल सुबह पनवेल निकलना है. इसके साथ लोग दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Clfi-9uqWHI/
फिल्म में नजर आयेंगे ये किरदार

वीडियो में फिल्म के कलाकारों में सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर, मुरली शर्मा और टीकू तलसानिया शामिल हैं. खास बात यह है कि रणवीर सिंह डबल रोल में हैं. उन्हें कंपनी देते हुए वरुण शर्मा हैं, जो डबल रोल में भी नजर आ रहे हैं. फिल्म के टीजर में भी फिल्म की लीडिंग लेडीज पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं. बता दें कि फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Also Read: उर्फी जावेद के आरोपों पर चेतन भगत ने दिया करारा जवाब, बोले- कि लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करना…
सर्कस का ट्रेलर होगा सबसे लंबा

रोहित शेट्टी को हिट गोलमाल सीरीज के लिए जाना जाता है. साथ ही उनकी कॉप यूनिवर्स की मूवीज सिंघम, सिंघम 2, सिम्बा और सूर्यवंशी शामिल हैं. बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, “यह 3 मिनट 47 सेकंड का ट्रेलर है, जो कॉमिक पलों से भरा हुआ है जिसमें पूरे कलाकारों पर फोकस किया गया है. रोहित ने 23 दिसंबर को रिलीज होने के लिए एक तंग अभियान रखा है. रोहित दर्शकों को गुमराह नहीं करना चाहते हैं, वो ट्रेलर और डायलॉग प्रोमो के विचार में विश्वास नहीं रखते हैं. वह दर्शकों को एक ही बार में उत्साहित करने के लिए स्पष्ट हैं और इसलिए एक लंबा ट्रेलर बनाया है. यह दर्शकों को एक मजेदार सवारी पर ले जाएगा.”

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola