Animal: रणबीर कपूर की एनिमल ने बनाया नया रिकॉर्ड, शाहरुख खान की पठान को किया पीछे

Updated:
विज्ञापन
Animal: रणबीर कपूर की एनिमल ने बनाया नया रिकॉर्ड, शाहरुख खान की पठान को किया पीछे

रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में आ गई थी. संदीप रेड्डी वांगा में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी है. फिल्म ने अब अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी स्टारर एनिमल ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नाचे.

undefined

एनिमल ने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड बना डाला है. अब रणबीर कपूर की फिल्म ने एक और कमाल कर दिया. फिल्म शाहरुख खान की पठान को पछाड़कर 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

undefined

पठान का कुल भारत क्लेक्शन लगभग 543.05 करोड़ रुपये था. एनिमल ने 31 दिनों में पठान को पीछे छोड़ दिया. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार एनिमल का कुल कलेक्शन फिलहाल 544.93 करोड़ रुपये है.

undefined

यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘एनिमल’ के लिए सटीक ओटीटी रिलीज की तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन फिल्में अक्सर सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 45 से 60 दिनों के बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आती हैं.

undefined

एनिमल ने दुनिया भर में 880 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली ए-रेटेड भारतीय फिल्म. एडल्ट रेटिंग (ए-रेटिंग), तीन घंटे से अधिक चलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया.

undefined

फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जो भावनात्मक रूप से दूर अपने पिता से मान्यता चाहता है. इसमें बताया गया है कि जब पिता पर हत्या का प्रयास किया जाता है तो वह दुश्मनों को खत्म करने के लिए जमीन-आसमान एक कर देता है.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स (ट्विटर) पर एक नोट साझा किया. फिल्म को सफल बनाने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने “हैप्पी न्यू ईयर” शब्दों के साथ एनिमल में रणबीर कपूर के किरदार का पोस्टर शेयर किया.

undefined

एनिमल के साथ सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि विक्की कौशल की फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म से पीछे रह गई. मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.

undefined

निर्देशक संदीप रेड्डी ने बताया है कि ओटीटी वर्जन में सभी सीन के साथ एक विस्तारित संस्करण होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं फिलहाल नेटफ्लिक्स संस्करण का एडिटिंग कर रहा हूं, इसमें कुछ और शॉट्स होंगे.

undefined

संदीप रेड्डी ने कहा, मुझे 3 घंटे 30 मिनट का संस्करण रखना चाहिए था, लेकिन दबाव के कारण मुझे 8-9 मिनट की कटौती करनी पड़ी. मैं उस फुटेज का उपयोग एनिमल के नेटफ्लिक्स संस्करण के लिए कर रहा हूं.

Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola