Ram Navami 2023 Prasad and Bhog: राम नवमी पर इन पारंपरिक पकवानों से लगाएं भोग, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2023 Prasad and Bhog: इस बार रामनवमी 30 मार्च 2023 गुरूवार को मनाई जाएगी. प्रत्येक देवी और देवताओं का भोग और प्रसाद अलग अलग होता है. आओ जानते हैं श्री राम को कौनसा भोग प्रिय है. आप रामनवमी ने दिन उन्हें यही भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त करें.
Ram Navami 2023 Prasad and Bhog: चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार रामनवमी 30 मार्च 2023 गुरूवार को मनाई जाएगी. प्रत्येक देवी और देवताओं का भोग और प्रसाद अलग अलग होता है. आओ जानते हैं श्री राम को कौनसा भोग प्रिय है. आप रामनवमी ने दिन उन्हें यही भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त करें.
-
रामनवमी के अवसर पर भगवान राम को चावल की बनी खीर का भोग लगाया जाता है, इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है
-
रामनवमी के अवसर पर कई जगहों पर हलुआ पूरी का भी भोग लगाया है.
-
रामनवमी के अवसर पर पंच वस्तुओं से बनें पंचामृत का भोग लगाया जाता है.
-
रामनवमी के अवसर पर कुछ जगहों पर पंचामत के साथ साथ पीसे हुए धनिया में गुड़ और शक्कर मिलाकर पंजीरी का भी प्रसाद बांटते हैं हैं.
-
रामनवमी के अवसर पर खोए और अन्न से बने अलग अलग मिष्ठान का भोग लगाया जाता है.
-
चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि प्रारंभ: 29 मार्च को शाम 07 बजकर 37 बजे से
-
चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च को रात्रि 10 बजे तक
-
राम नवमी 2023 तिथि: 30 मार्च 2023, गुरुवार
-
शुभ समय
-
सर्वार्थ सिद्धि योग: पुरे दिन
-
रवि योग: पूरे दिन
-
गुरु पुष्य योग: रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक
-
अमृत सिद्धि योग: रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










