ePaper

Rakul Preet ने शेयर की मोनोक्रोम तसवीर, खिड़की के सामने दिया दिलकश पोज, जैकी भगनानी के कमेंट ने खींचा ध्यान

Updated at : 24 Oct 2021 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Rakul Preet ने शेयर की मोनोक्रोम तसवीर, खिड़की के सामने दिया दिलकश पोज, जैकी भगनानी के कमेंट ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. वो अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई अपडेट्स साझा करती रहती हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. वो अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई अपडेट्स साझा करती रहती हैं. अब उन्होंने एक मोनोक्रोम तसवीर शेयर की है जिसमें वो बेहद हसीन और दिलकश नजर आ रही हैं. इस मोनोक्रोम तसवीर को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

इस तसवीरों में एक्ट्रेस विंडो के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने एक जालीदार ड्रेस पहनी है और उनकी ये तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘एक लड़की की तरह दिखें, एक महिला की तरह व्यवहार करें और एक बॉस की तरह काम करें.’

https://www.instagram.com/p/CVZ2RiyqWTV/

उनकी इस तसवीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. वहीं उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने भी उनकी इस तसवीर पर दिल वाला इमोजी शेयर किया है. उनकी तसवीर को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लाइक किया है. एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी स्टाइल सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं.

बता दें कि, हाल ही में रकुल ने अपने बर्थडे पर एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ एक प्यारी सी तसवीर शेयर की थी. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने एक्टर संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. जैकी ने इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते. तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मज़ा नहीं है. सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना जो मेरे लिए दुनिया का मतलब है!!!

Also Read: Bipasha Basu ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वजन बढ़ने का मतलब सिर्फ यही नहीं होता

बता दें कि, रकुल प्रीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा से अपने करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने धीरे-धीरे हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखा और अब बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट कर रही हैं. उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा-स्टारर थैंक गॉड, प्रोडक्शन 41 के साथ अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी, जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की MayDay है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola