Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: एक-दूजे के हुए रकुल-जैकी, शादी की पहली तसवीर आई सामने
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. कपल आज से हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं.
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding:चार साल के लंबे समय के डेटिंग के बाद, आखिरकार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. लंबे इंतजार के बाद, उसका पल आ गया है जिसका इंतजार रकुल और जैकी के फैंस ने बेसब्री से किया था. उन्होंने परिवार और दोस्तों के मौजूदगी में सभी रस्मों और रिवाजों के साथ एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार लिया है. दुल्हन बनी रकुल और दुल्हा बने जैकी काफी खूबसूरत नजर आए. शादी की पहली तसवीर सामने आ गई है.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बंधे शादी के बंधन में
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों ही अलग-अलग धर्मों को फॉलो करते हैं. रकुल सिख धर्म को फॉलो करती हैं, जबकि जैकी सिंधी धर्म को. इस वजह से उन्होंने अपनी शादी को अपने धर्मों के अनुसार किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले उन्होंने सिख धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और फिर सिंधी धर्म के तहत शादी हुई. शादी की तसवीर में वो साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं.
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में की शादी
बॉलीवुड के लवबर्ड्स, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने आज अपने प्यार के रिश्ते को एक नया नाम दे दिया. उन्होंने अपनी शादी के लिए ‘आईटीसी ग्रैंड गोवा’ नामक एक फाइव स्टार होटल को चुना था. होटल को उनकी शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया था. दोनों के परिवार, खास दोस्तों के साथ, बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उनके इस खास दिन पर पहुंचे थे. आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ दिखे, साथ ही अर्जुन कपूर, लव रंजन, डेविड धवन, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, और वरुण धवन जैसे कई स्टार्स भी इस खास दिन पर नजर आए.

संगीत नाइट में इन स्टार्स ने किया परफॉर्म
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी से पहले अपना मेहंदी फंक्शन एंजॉय किया, जिसके लिए पूरे वेन्यू को फूलों से सजाया गया था. उसके बाद, शाम को उनका संगीत नाइट था, जिसे होस्ट रितेश देशमुख और भूमि पेडनेकर ने किया था. वरुण धवन ने भी संगीत में ‘कुली नंबर 1’ के गाने ‘हुस्न है सुहाना’ पर डांस किया था. इसके साथ-साथ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने भी अपने डांस से सबका दिल जीता था. संगीत में सबसे आखिर में लवबर्डस रकुल और जैकी ने रणबीर कपूर-स्टारर ‘एनिमल’ के गाने ‘पहले भी मैं’ पर परफॉर्म किया.
हनीमून पर नहीं जाएंगे रकुल और जैकी
‘ई टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, रकुल और जैकी अपनी हनीमून पर नहीं जा पाएंगे. शादी के लगभग एक हफ्ते बाद, रकुल एक नई बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती है. हालांकि, उस फिल्म में अभी तक उनका नाम फाइनल नहीं हुआ है. वहीं, जैकी भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ में बिजी हो जाएंगे, जो बतौर प्रोड्यूसर उनकी बड़ी फिल्म होने वाली है.

Also Read: Rakul Preet Singh: जानें कैसे शुरू हुई थी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लवस्टोरी, देखें ये VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










