इस खूबसूरत शहर में गर्लफ्रेंड संग शादी करेंगे राजकुमार राव, इवेंट को लेकर सामने आई नयी जानकारी!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2021 10:05 PM
हाल ही में राजकुमार राव (RajKumar Rao) और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी की खबरें भी आ रही है. दोनों इसी महीने शादी कर रहे हैं और तारीखें 10, 11 और 12 नवंबर की चर्चा है. अब इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है.
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा लग रहा है कि शादियों का सीजन आ गया है. खबरें हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अंकिता लोखंडे भी अगले महीने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी कर सकती हैं. हाल ही में राजकुमार राव (RajKumar Rao) और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी की खबरें भी आ रही है. दोनों इसी महीने शादी कर रहे हैं और तारीखें 10, 11 और 12 नवंबर की चर्चा है. अब इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है.
पिंकविला ने सूत्र के हवाले से बताया कि, राजकुमार और पत्रलेखा राजस्थान में शादी कर रहे हैं. वे जयपुर में एक पारंपरिक समारोह में शादी कर रहे हैं. अभी भी इनविटेशन भेजने का सिलसिला जारी है और तैयारी जोरों पर चल रही है. सिर्फ उनके करीबी और खास लोग ही इस शादी का हिस्सा होंगे. ”बता दें कि राज और पत्रलेखा ने हंसल मेहता के 2014 के ड्रामा सिटीलाइट्स और एकता कपूर के वेब शो, बोस: डेड / अलाइव में एक साथ काम किया है.
बता दें कि, राजकुमार और पत्रलेखा पिछले कई सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. इस साल फरवरी में अपने जन्मदिन पर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश करते हुए लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार. आप सबसे खूबसूरत और दयालु लड़की हैं. सबसे अच्छी बेटी, सबसे अच्छी साथी, सबसे अच्छी बहन और सबसे अच्छी दोस्त, आप मुझे हर रोज प्रेरित करते हैं. मेरी ताकत होने के लिए धन्यवाद. भगवान आपको हमेशा के लिए आशीर्वाद दे और आपको दुनिया की सारी खुशियाँ और सफलता मिले क्योंकि आप पूरी तरह से उनके लायक हैं. मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हॊ.”
Also Read: आयरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपूर की फैमिली संग मनाई दिवाली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीरें
फिल्मों की बात करें तो राजकुमार राव को पिछले बार फिल्म ‘छलांग’, ‘द व्हाइट टाइगर’, और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में देखा गया है. हाल ही में उनकी फिल्म हम दो हमारे दो रिलीज होने वाली है. फिल्म में राजकुमार के साथ कृति सेनन हैं और दोनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. कुछ दिन पहले ही ये अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










