राहुल गांधी दो सितंबर को छत्तीसगढ़ में युवाओं के सम्मेलन में होंगे शामिल, बोले सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है. बीएसपी और बीजेपी ने तो अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है. अमित शाह और पीएम मोदी छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं. अब राहुल गांधी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे बेहद उत्साहित हैं.
कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी दो सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. यहां वह युवा सम्मेलन में भाग लेंगे. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार (21 अगस्त) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य मौजूद रहेंगे. भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी के सीनियर लीडर्स भी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे, लेकिन कार्यक्रम युवाओं का होगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की यात्रा को अहम माना जा रहा है.
भूपेश बघेल के नेतृत्व में सत्ता में वापसी का कांग्रेस को विश्वास
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बड़े नेता छत्तीसगढ़ का पहले ही दौरा कर चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कम से कम दो दौरे हो चुके हैं. बीजेपी छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अपनी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. वहीं, कांग्रेस पार्टी को पूरा भरोसा है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक बार फिर उसकी सत्ता में वापसी होगी. इसलिए दोनों पार्टीयां यहां जोर लगा रहीं हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी से मुकाबले के लिए सभी दल एकजुट हो रहे हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वर्ष 2023 के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. छत्तीसगढ़ भी एक ऐसा ही राज्य है, जहां विधानसभा के चुनाव होंगे. 15 साल बाद वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी को हराकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आयी थी. अब बीजेपी एक बार फिर इस प्रदेश में अपना सरकार बनाना चाहती है, तो कांग्रेस पार्टी अपने इस गढ़ को बचाये रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है. बीजेपी के नेता कई दौर की बैठकें यहां कर चुके हैं.
मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में किया छत्तीसगढ़ का दौरा
पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. यहां उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया था कि कांग्रेस पार्टी सभी का ख्याल रख रही है. सूबे का विकास कर रही है. खरगे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके पास अलादीन का चिराग है. जो मांगोगे वो मिलेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ मिला है.
2 सितंबर को युवाओं के सम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी
उन्होंने पूरे विश्वास से कहा था कि उन्हें यकीन है कि छत्तीसगढ़ में पिछली बार से भी ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिलेंगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का भरपूर समर्थन करें. मल्लिकार्जुन खरगे की यात्रा के बाद अब राहुल गांधी का भी कार्यक्रम तय हुआ है. राजधानी रायपुर में युवाओं के साथ वह संवाद करेंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है.
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूरी सूची यहां देखें
बीजेपी और बीएसपी ने जारी कर दी है पहली लिस्ट
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इन सीटों पर पिछली बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने भी अपने नौ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें एक महिला समेत दोनों सिटिंग एमएलए को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने मेनिफेस्टो कमेटी समेत चार समितियों का गठन करके संकेत दे दिये हैं कि वह भी किसी से पीछे नहीं है.
#WATCH | Bilaspur: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, "Rahul Gandhi is coming to Raipur on September 2…Rajiv Yuva Mitan Club members will be present…It will be a gathering of the youth." pic.twitter.com/ILu0aBCCSc
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 21, 2023
केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के लोगों को दी 10 गारंटी
इतना ही नहीं, दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ पिछले दिनों छत्तीसगढ़ का दौरा किया. यहां उन्होंने दिल्ली और पंजाब की तरह सभी लोगों को बिजली, पानी मुफ्त देने के साथ-साथ अन्य योजनाओं की सौगात देने का भी वादा किया. कहा कि अगर हमारी सरकार बनी, तो लोगों के सभी पुराने बिजली बिल माफ कर दिये जायेंग. केजरीवाल ने यहां लोगों को 10 गारंटी दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




