Radha Ji Ki Aarti: राधा अष्टमी व्रत आज. इस आरती के बिना राधा जी की पूजा रह जाएगी अधूरी

Updated:
विज्ञापन

Radha Ji Ki Aarti: आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज के दिन राधा अष्टमी का व्रत रखा जाता है. राधा अष्टमी का व्रत 23 सितंबर 2023 दिन शनिवार यानि आज है. इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी के भक्त कृष्ण की प्रिय राधा जी के लिए व्रत रखते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं.

विज्ञापन

Radha Rani Ji Ki Aarti: आज राधा अष्टमी है. आज व्रत रख कर राधा रानी की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि श्री कृष्ण के जन्म के 15 दिन के बाद श्री राधे का जन्म हुआ था. इसीलए इस दिन को राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस दिन राधा रानी को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है और उनकी आराधना की जाती है. आइए यहां से पढ़ते है राधा रानी की पूरी आरती…

आरती श्री राधा रानी जी की (Radha Rani Ji Ki Aarti)

श्री राधारानी की आरती

आरती राधाजी की कीजै।

कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा।

आरती वृषभानु लली की कीजै। आरती

कृष्णचन्द्र की करी सहाई, मुंह में आनि रूप दिखाई।

उस शक्ति की आरती कीजै। आरती

नंद पुत्र से प्रीति बढ़ाई, यमुना तट पर रास रचाई।

आरती रास रसाई की कीजै। आरती

प्रेम राह जिनसे बतलाई, निर्गुण भक्ति नहीं अपनाई।

आरती राधाजी की कीजै। आरती

दुनिया की जो रक्षा करती, भक्तजनों के दुख सब हरती।

आरती दु:ख हरणीजी की कीजै। आरती

दुनिया की जो जननी कहावे, निज पुत्रों की धीर बंधावे।

आरती जगत माता की कीजै। आरती

निज पुत्रों के काज संवारे, रनवीरा के कष्ट निवारे।

आरती विश्वमाता की कीजै। आरती राधाजी की कीजै ।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola