Singapore Open: पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीता, फाइनल में चीन की वैंग झी को हराया

पीवी सिंधु ने महिला एकल फाइनल में चीन की वैंग झी यी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराया. सिंधु ने महत्वपूर्ण लम्हों पर धैर्य बरकरार रखते हुए कड़े मुकाबले में एशियाई चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन चीन की 22 साल की खिलाड़ी को 21-9 11-21 21-15 से हराया.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने इतिहास रचते हुए रविवार को सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट (Singapore Open Badminton Super 500 Tournament) का खिताब जीता. उन्होंने फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया.
पीवी सिंधु ने फाइनल में चीनी खिलाड़ी को 21-9 11-21 21-15 से हराया
पीवी सिंधु ने महिला एकल फाइनल में चीन की वैंग झी यी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराया. सिंधु ने महत्वपूर्ण लम्हों पर धैर्य बरकरार रखते हुए कड़े मुकाबले में एशियाई चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन चीन की 22 साल की खिलाड़ी को 21-9 11-21 21-15 से हराया.
Also Read: PV Sindhu के साथ बैडमिंटन खेलती दिखीं दीपिका पादुकोण, फैन्स बोले- बायोपिक बनने वाली है
सिंधु का मौजूदा सत्र का यह तीसरा खिताब
सिंगापुर ओपन में खिताब जीत से सिंधु का आत्मविश्वास बढ़ेगा जो बर्मिंघम में 28 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी. सिंधु का मौजूदा सत्र का यह तीसरा खिताब है. उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन के रूप में दो सुपर 300 टूर्नामेंट जीते. सिंधु ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक के अलावा विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं.
जापान की साएना कावाकामी को हराकर सिंधु ने बनायी थी फाइनल में जगह
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शनिवार को महिला एकल सेमीफाइनल में जापान की निचली रैंकिंग पर काबिज साएना कावाकामी को हराकर सिंगापुर ओपन के फाइनल में जगह बनायी थी.
Also Read: पीवी सिंधु को आया गुस्सा और अंपायर से भिड़ गयी, फाइनल से चूकी स्टार शटलर की आंखों में आया आंसू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




