Malaysia Masters: पीवी सिंधु, साई प्रणीत और पारूपल्ली कश्यप मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सातवीं वरीय सिंधू ने लगभग एक घंटा चले मुकाबले में बिंग जियाओ को 21-13 17-21 21-15 से हराया. इस जीत के साथ दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में बिंग जियाओ के खिलाफ पहले दौर में सीधे गेम में मिली हार का बदला चुकता कर दिया.

विज्ञापन

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने बुधवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर के कड़े मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गयी हैं.

विज्ञापन

सिंधु ने बिंग जियाओ को 21-13 17-21 21-15 से हराया

सातवीं वरीय सिंधू ने लगभग एक घंटा चले मुकाबले में बिंग जियाओ को 21-13 17-21 21-15 से हराया. इस जीत के साथ दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में बिंग जियाओ के खिलाफ पहले दौर में सीधे गेम में मिली हार का बदला चुकता कर दिया. चीन की खिलाड़ी का हालांकि अब भी सिंधु के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 10-9 है.

Also Read: PV Sindhu के साथ बैडमिंटन खेलती दिखीं दीपिका पादुकोण, फैन्स बोले- बायोपिक बनने वाली है

साई प्रणीत और पारूपल्ली कश्यप भी दूसरे दौर में

पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और पारूपल्ली कश्यप भी विपरीत अंदाज में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे. प्रणीत ने एकतरफा मुकाबले में आधे घंटे से कम समय में गुआटेमाला के केविन कोर्डन को 21-8 21-9 से हराया, जबकि कश्यप ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्थानीय दावेदार टॉमी सुगियार्तो को 16-21 21-16 21-16 से शिकस्त दी. समीर वर्मा को हालांकि कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के चौथे वरीय चाउ टिएन चेन के खिलाफ 21-10 12-21 14-21 से हार झेलनी पड़ी.

राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट पक्का करने वाली त्रिसा और गायत्री की जोड़ी बाहर

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल टीम को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से पर्ल टैन और थिनाह मुरलीधरन की स्थानीय जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा. मलेशिया की जोड़ी ने त्रिसा और गायत्री की जोड़ी को 21-14, 21-14 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. टूर्नामेंट के मुख्य मुकाबलों के शुरुआती दिन किसी भी भारतीय ने अपना मैच नहीं जीता.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola