ePaper

Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को 42-23 से हराया, नितिन तोमर का बेहतरीन प्रदर्शन

Updated at : 13 Jan 2022 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को 42-23 से हराया, नितिन तोमर का बेहतरीन प्रदर्शन

पुनेरी पलटन की जीत में नितिन के अलावा रेडर असलम इनामदार ने 7, जबकि रेडर मोहित गोयट और डिफेंडर विशाल भारद्वाज ने 5-5 प्वाइंट बनाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी सीजन 8 (Pro Kabaddi League) के 52वें मैच में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) ने यू मुंबा (U Mumba) को 42-23 से हराया. जिसमें पुनेरी पलटन की ओर से नितिन तोमर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 प्वाइंट बनाये.

पुनेरी पलटन की जीत में नितिन के अलावा रेडर असलम इनामदार ने 7, जबकि रेडर मोहित गोयट और डिफेंडर विशाल भारद्वाज ने 5-5 प्वाइंट बनाये. अविनेश नादराजन ने 4 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 37-28 से हराया, मनिंदर सिंह का सुपर 10 रेड

दूसरी ओर यू मुंबा की ओर से स्टार रेडर अभिषेक सिंह केवल 4 प्वाइंट ही बना पाये. जबकि डिफेंडर राहुल सतपाल ने 5 प्वाइंट बनाये. ऑलराउंडर आशीष सांगवान ने 3, जबकि हरेंदर सिंह और जश्नदीप सिंह ने दो-दो प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा का मुकाबला ड्रॉ, ऐसा था मैच का रोमांच

यू मुंबा की ओर से सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें मोहसिन मघसौदलू ने 3, शिवम ने दो और अजिंक्य कपरे ने एक प्वाइंट बनाये.

पहले हाफ से ही पुनेरी पलटन ने यू मुंबा पर दबाव बना लिया था. पहले हाफ में यू मुंबा का स्कोर 10 और पुनेरी पलटन का स्कोर 18 था. जिसमें पुनेरी पलटन ने एक बार यू मुंबा को ऑल आउट भी किया.

दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने यू मुंबा पर दबदबा बनाये रखा. दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने 24 और यू मुंबा ने 13 प्वाइंट बनाये. दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को दो बार ऑल आउट किया, जिससे 4 अंक भी जुटाये.

लगातार दो जीत के बावजूद पुनेरी पलटन का प्वाइंट टेबल में स्थिति नहीं सुधरा. अब भी पुनेरी पलटन 21 अंकों के साथ 10वें स्थान पर बनी हुई है, जबकि दो लगातार हार के बावजूद यू मुंबा 25 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में 5वें स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola