Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा का मुकाबला ड्रॉ, ऐसा था मैच का रोमांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2022 10:08 PM

विज्ञापन

यूपी योद्धा के स्टार रेडर प्रदीप नरवाल एक बार फिर से अपना जादू मैच पर नहीं छोड़ पाये. वे अपनी टीम के लिए केवल 6 प्वाइंट ही जुटा पाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी सीजन 8 (Pro Kabaddi League) के 49वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers ) और यूपी योद्धा (UP Yoddha ) के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. आखिर तक मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया और ड्रॉ से ही दोनों टीमों को संतोष करना पड़ा. दोनों टीमों का स्कोर 36-36 रहा.

प्रदीप का फिर नहीं चला जादू

यूपी योद्धा के स्टार रेडर प्रदीप नरवाल एक बार फिर से अपना जादू मैच पर नहीं छोड़ पाये. वे अपनी टीम के लिए केवल 6 प्वाइंट ही जुटा पाये. जबकि उनकी टीम के सुरेंद्र गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और 14 प्वाइंट बनाये. इसके अलावा रेडर श्रीकांत यादव ने 5, कप्तान नीतीश कुमार ने 3, आशु सिंह ने 1 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Vivo Pro Kabaddi League: बाबर आजम से अधिक है भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों की सैलरी, प्रदीप नरवाल ने रचा इतिहास

हरियाणा स्टीलर्स के रेडर विकास खंडोला का बेहतरीन प्रदर्शन

हरियाणा स्टीलर्स के स्टार रेडर विकास खंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. विकास ने कुल 17 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. जबकि उनकी टीम से मीतू ने 6, डिफेंडर सुरेंद्र नड्डा ने 5 प्वाइंट बनाये.

Also Read: प्रो कबड्डी लीग में प्रदीप नरवाल पर लगा करोड़ो का दांव, बने PKL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

पहले हाफ में हरियाणा से आगे थी यूपी की टीम

पहले हाफ में यूपी की टीम ने हरियाणा पर एक अंक की बढ़त बना लिया था. पहले हाफ में हरियाणा का स्कोर 13 और यूपी का 14 था. जिसमें यूपी ने हरियाणा को एक बार ऑल आउट भी किया था.

दूसरे हाफ में हरियाणा ने दिखाया दम

दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने दम दिखाया और यूपी पर एक अंक की बढ़त बनाते हुए स्कोर को बराबर किया. दूसरे हाफ में हरियाणा का स्कोर 23 और यूपी का स्कोर 22 रहा. दूसरे हाफ में दोनों टीमें एक-एक बार ऑल आउट हुईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola