ePaper

Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 37-28 से हराया, मनिंदर सिंह का सुपर 10 रेड

Updated at : 13 Jan 2022 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 37-28 से हराया, मनिंदर सिंह का सुपर 10 रेड

बंगाल की जीत में कप्तान मनिंदर सिंह की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने शानदार सुपर 10 रेड बनाया. मनिंदर ने अपनी टीम के लिए कुल 12 प्वाइंट बनाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी सीजन 8 (Pro Kabaddi League) के 51वें मैच में बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors ) ने तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas ) को 28 के मुकाबले 37 प्वाइंट से हराया. बंगाल टीम को लगातार दो हार के बाद जीत मिली है.

बंगाल की जीत में कप्तान मनिंदर सिंह की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने शानदार सुपर 10 रेड बनाया. मनिंदर ने अपनी टीम के लिए कुल 12 प्वाइंट बनाये. जबकि बंगाल की ओर से डिफेंडर अमित नरवाल ने 5 और ऑल राउंडर रन सिंह ने 4 प्वाइंट बनाये. जबकि दर्शन, आकाश और मोहम्मद नबीबख्श ने दो-दो प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: गुजरात जायंट्स ने तेलुगु टाइटंस को 40-22 से हराया, राकेश और रजनीश का सुपर 10 रेड

दूसरी ओर तमिल थलाइवाज की ओर से रेडर मनजीत ने 8, डिफेंडर सुरजीत ने 5, भवानी राजपुत ने भी 5, जबकि डिफेंडर सागर ने 3 प्वाइंट बनाये. डिफेंडर मोहित ने दो अंक बनाये.

पहले हाफ से ही बंगाल ने तमिल थलाइवाज पर दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में बंगाल ने 20 और तमिल थलाइवाज ने 16 अंक बनाये. जिसमें एक बार बंगाल ने तमिल थलाइवाज को ऑल आउट भी कर दिया.

दूसरे हाफ में भी बंगाल की पलड़ा भारी रहा और कुल 17 प्वाइंट बनाये. जबकि तमिल थलाइवाज की टीम ने केवल 12 अंक बनाये. दूसरे हाफ में भी तमिल थलाइवाज की टीम एक बार ऑल आउट हो गयी. दूसरे हाफ में बंगाल को तीन एक्सट्रा प्वाइंट मिले, जबकि तमिल थलाइवाज को केवल 2 अंक ही मिले.

तमिल थलाइवाज को हराकर बंगाल की टीम प्वाइंट टेबल में अबभी 9वें स्थान पर है. बंगाल के कुल 22 प्वाइंट हैं. 9 मुकाबलों में बंगाल केवल चार मैच ही जीत पाया है. जबकि बंगाल से हारने के बावजूद तमिल थलाइवाज की टीम प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. तमिल थलाइवाज की टीम के 27 प्वाइंट हैं. 9 मुकाबलों में तमिल थलाइवाज की टीम को केवल तीन में ही जीत मिली है, जबकि 4 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola