Pro Kabaddi League: गुजरात जायंट्स ने तेलुगु टाइटंस को 40-22 से हराया, राकेश और रजनीश का सुपर 10 रेड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2022 10:33 PM
गुजरात की जीत में सबसे बड़ी भूमिका ऑलराउंडर राकेश की बड़ी भूमिका रही. राकेश ने अपनी टीम के लिए 16 प्वाइंट जुटाये. जबकि उनका साथ देते हुए रेडर महेंद्र राजपुत ने 6 और प्रवेश बेनीवाल ने 5 प्वाइंट बनाये.
प्रो कबड्डी सीजन 8 (Pro Kabaddi League) के 48 वें मैच में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने तेलुगु टाइटन्स (Telugu Titans ) को 40-22 से हराया. गुजरात की टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है. गुजरात की टीम इस जीत से प्वाइंट टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गयी है.
गुजरात की जीत में सबसे बड़ी भूमिका ऑलराउंडर राकेश की बड़ी भूमिका रही. राकेश ने अपनी टीम के लिए 16 प्वाइंट जुटाये. जबकि उनका साथ देते हुए रेडर महेंद्र राजपुत ने 6 और प्रवेश बेनीवाल ने 5 प्वाइंट बनाये. सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे रतन ने भी शानदार 5 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये.
Also Read: Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स की यू मुंबा पर धमाकेदार जीत, 43-23 से हराया
दूसरी ओर तेलुगु टाइटन्स के स्टार रेडर रजनीश ने भी सुपर 10 रेड अंक अपनी टीम के लिए बनाये. लेकिन उनका प्रयास विफल गया और अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. रजनीश के अलावा उन्हें अपनी टीम से केवल डिफेंडर आदर्श का ही साथ मिल पाया. आदर्श ने 4 प्वाइंट बनाये.
पहले हाफ में गुजरात ने बनाया दबदबा
पहल हाफ से ही गुजरात की टीम ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ अपना दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में गुजरात ने 20 और तेलुगु टाइटंस ने 13 प्वाइंट बनाये. जिसमें एक बार गुजरात ने तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट भी किया.
दूसरे हाफ में गुजरात ने 11 अंकों की बड़ी बढ़त बनाया. दूसरे हाफ में गुजरात ने 20 और तेलुगु टाइटंस ने केवल 9 अंक बनाये. दूसरे हाफ में गुजरात ने तेलुगु टाइटंस को एक बार ऑल आउट किया.
लगातार तीन हार के बाद गुजरात ने दर्ज की धमाकेदार जीत, प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग
गुजरात की टीम का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में बुहद खराब रहा है. अबतक 8 मुकाबलों में टीम को केवल दो मैचों में ही जीत मिली है. पिछले तीन मैचों में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन तेलुगु टाइटंस पर धमाकेदार जीत के बाद गुजरात ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगा ली है. फिलहाल गुजरात की टीम 20 अंक लेकर 7वें स्थान पर पहुंच गयी है. जबकि तेलुगु की टीम अबतक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पायी और 16 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में 12वें स्थान पर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










