Photos: संगम नगरी में माघ मेले की तैयारियां अंतिम दौर में, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Prayagraj News: माघ मेला 2022 को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मेला क्षेत्र में एक तारीख से तमाम संस्थाओं का आना शुरू हो गया है.

विज्ञापन
undefined

Prayagraj News: माघ मेला 2022 को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मेला क्षेत्र में एक तारीख से तमाम संस्थाओं का आना शुरू हो गया है. महावीर पुल के आसपास तमाम संस्थाओं ने अपना डेरा डाल दिया है. रविवार को कुछ संत अपनी धुनी जमाए भी नजर आए.

विज्ञापन
undefined

तैयारियों की बात की जाए तो अब यह अंतिम दौर में चल रही हैं. माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर एक से लेकर छः तक बनने वाले पांच पीपा पुल का निर्माण पूरा होने के साथ ही अभी उसमें कुछ काम शेष रह गए हैं.

undefined

माघ मेला क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जहां 7 पीपा पुल का निर्माण किया जा रहा है, वहीं सुगम यातायात के लिए मेला क्षेत्र में करीब 80 किलोमीटर के चकर प्लेट बिछाये जा रहे हैं ताकि आवागमन सुगम रहे.

undefined

पीपे के पुल की बात की जाए तो माघ मेले में 6 सेक्टर में करीब 5 पुल बनाए जा रहे हैं. शेष दो पुल फाफामऊ की ओर बनने हैं. विद्युत सप्लाई के लिए विभागों द्वारा पोल गाड़ने के बाद तार खींच दिए गए हैं. पानी के लिए जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछा दी गई हैं. स्वच्छता के तहत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है.

undefined

माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और संस्थाओं को जमीन आवंटन का आखिरी सप्ताह बचा है. अधिकतर संस्थाओं को जमीन आवंटित कर दी गई है. शेष संस्थाओं को मेला प्रशासन द्वारा जल्द जमीन का आवंटन किया जाएगा. जमीन आवंटन के बाद संस्थाओं को मेला प्रशासन द्वारा सुविधाएं देने का काम भी किया जा रहा है.

undefined

कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मेला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की है. मेला क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के साथ ही कल्पवास के लिए शिविर लगाने वाली संस्थाओं को इस बार लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित एक रजिस्टर भी तैयार करना होगा.

undefined

रजिस्टर में कल्पवास के लिए आने वाले लोगों का आधार और वैक्सीन लगी है या नहीं, इसका भी ब्योरा रखना होगा. इसके साथ ही मेला प्रशासन द्वारा मेले में लगे सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन लगी या नहीं इसकी भी जानकारी मांगी गई है.

(फोटो रिपोर्ट: एस के इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola