Prayagraj News: जीबी पंत संस्थान में नियुक्ति में ओबीसी आरक्षण की अनदेखी, छात्रों ने फूंका निदेशक का पुतला

Updated:
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर छात्रों ने जी.बी. पंत संस्थान में हुई नियुक्ति में ओबीसी आरक्षण की अनदेखी का आरोप लगाकर संस्‍थान के निदेशक प्रोफेसर बद्री नारायण का पुतला फूंका.

विज्ञापन
undefined

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर छात्रों ने जी.बी. पंत संस्थान में हुई नियुक्ति में ओबीसी आरक्षण की अनदेखी का आरोप लगाकर संस्‍थान के निदेशक प्रोफेसर बद्री नारायण का पुतला फूंका.

विज्ञापन
undefined

विरोध प्रदर्शन कर रहे एलएलएम के छात्र अजय यादव सम्राट ने बताया कि जी बी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, इलाहाबाद में हुई शिक्षक भर्ती में संस्थान ने प्रक्रियात्मक भ्रष्टाचार किया है. सवाल करते हुए सम्राट ने कहा कि क्या असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, एसोसिएट प्रोफ़ेसर एवं प्रोफेसर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग से कोई नहीं है. संस्थान द्वारा समस्त ओबीसी सीटों एवं प्रोफेसर की सभी सीटों पर (NFS) none found suitable घोषित कर दिया गया. यह सामाजिक न्याय के खिलाफ है.

undefined

विरोध कर रहे छात्रों ने कहा की भर्ती प्रक्रिया में उचित मानदंड एवं पारदर्शिता की कमी रही. हर एक सीट पर सिर्फ़ आठ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, जो कि किसी भी अन्य विश्वविद्यालय के शिक्षक भर्ती नियमों की तुलना में बहुत कम है.

undefined

छात्रों का कहना है कि ओबीसी अभ्यर्थियों एवं प्रोफेसर की सीटों पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया तो गया, लेकिन किसी का भी चयन नहीं किया गया.

undefined

छात्रों ने कहा कि संस्थान ये बताने में विफल रहा है कि आखिर ऐसे क्या मानदंड थे जो कि साक्षात्कार में आए एक भी अभ्यर्थी योग्य नहीं मिले. छात्रों ने इस भर्ती प्रक्रिया को घोटाला बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की.

undefined

विरोध प्रदर्शन में नवनीत यादव, गोलू पासवान, मंजीत पटेल, अभिषेक सिंह, विकास स्वरूप, प्रकाश कुंडा, अल्तमश, अशोक यादव, शिवम, ऋषभ सिंह, सूर्या, शिव यादव, विवेक सुल्तानवी, जोया आफरीन, रणवीर यादव, पवनेश यादव, शशांक, अनिरुद्ध, आदित्य कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, शैलेश पासवान आदि छात्र शामिल रहे.

(रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola