ePaper

Prayagraj News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरओबी और फ्लाईओवर की रखी आधारशिला, लोगों को होगा यह फायदा

Updated at : 16 Oct 2021 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Prayagraj News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरओबी और फ्लाईओवर की रखी आधारशिला, लोगों को होगा यह फायदा

Prayagraj News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में आरओबी और फ्लाईओवर की आधारशिला रखी. इससे कुंभ से पहले लोगों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा. बताया जा रहा है कि आरओबी और फ्लाईओवर 24 महीने में तैयार हो जाएगा.

विज्ञापन

Prayagraj News: अब कुंभ से पहले एयरपोर्ट तक पहुंचने की राह आसान हो जाएगी. एयरपोर्ट मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चौफटका-बमरौली एयरपोर्ट-सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर फोर लेन आरओबी और जीटी रोड से कानपुर रोड पर डबल लेन फ्लाईओवर की आधारशिला रखी. 60 फीट रोड पर हुए आरओबी और फ्लाईओवर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद केसरी देवी पटेल और सांसद रीता बहुगुणा जोशी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कुंभ से पहले होना है तैयार, 24 महीने की डेड लाइन तय

चौफटका-बमरौली एयरपोर्ट-सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर फोर लेन आरओबी और जीटी रोड से कानपुर रोड पर डबल लेन फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को कुंभ से पहले तैयार होना है. इसके लिए 284.21 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है. इसके लिए कुल लगभग 24 महीने की डेड लाइन तय की गई है. डबल लेन फ्लाईओवर और फोर लेन आरओबी के निर्माण के बाद एयरपोर्ट पहुंचने के लिए जाम से निजात सकेगी. वहीं, कौशांबी के बौद्ध तीर्थ स्थल पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भी राह आसान हो जाएगी.

Also Read: Prayagraj News: माफिया से मुक्त जमीनों पर गरीबों के लिए फ्लैट, योगी सरकार ने दिए निर्देश 1500 मीटर आरओबी और 700 मीटर फ्लाईओवर का होगा निर्माण
undefined

आरओबी का निर्माण कानपुर रोड पर महिला ग्राम स्कूल के पास से सूबेदारगंज रेलवे ट्रैक के ऊपर होते हुए कालिंदीपुरम जागृति चौराहे तक होगा. 1500 मीटर लंबा बनने वाले इस आरओबी के निर्माण से कालिंदीपुरम, झलवा, पीपल गांव, ट्रिपल आईटी और एयरपोर्ट जाने वालों को आसानी होगी. आरओबी के साथ ही 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर का भी निर्माण होगा. निर्माण के बाद सिविल लाइंस से सुलेमसराय, धूमनगंज और बमरौली में लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी.

Also Read: Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के करीबी ने भाजपा अल्पसंख्यक पद से दिया इस्तीफा, बतायी यह वजह एक घंटे से अधिक समय में तय होती है 16 किमी की दूरी

सिविल लाइंस से एयरपोर्ट की दूरी करीब 16 किमी है, जिसे तय करने में करीब एक घंटे से अधिक समय लग जाता है. इसकी वजह रास्ते में लगने वाला जाम है. वहीं, फ्लाई ओवर बनने के बाद लोगों को जाम से निजात मिल जायेगी. वहीं यह दूरी भी 30 से 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी.

सेतु निगम को मिली 20 करोड़ की पहली किस्त

सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाईओवर और आरओबी कुंभ से पहले दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा. दोनों परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार ने जून में 284.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी. पहले किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये सेतु निगम को निर्गत हो चुके हैं.

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola